न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिहिर का खुलासा: इस कारण टली ‘क्योंकि सास भी... 2’ की लॉन्च डेट, फैन्स को लगा बड़ा झटका

17 साल बाद लौट रहे शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की लॉन्च डेट टल गई है। मिहिर यानी अमर उपाध्याय ने बताया क्यों एकता कपूर ने आखिरी वक्त पर लिया ये बड़ा फैसला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 12:46:02

मिहिर का खुलासा: इस कारण टली ‘क्योंकि सास भी... 2’ की लॉन्च डेट, फैन्स को लगा बड़ा झटका

फ़ैन्स का सबसे पसंदीदा और यादगार शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। पूरे 17 साल बाद जब सीज़न 2 के ऐलान की खबर आई तो मानो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी के किरदार में और अमर उपाध्याय मिहिर के रोल में नजर आने वाले हैं। शो की लॉन्च डेट 3 जुलाई, 2025 बताई गई थी, लेकिन अब फैन्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि इस बहुप्रतीक्षित शो की रिलीज़ डेट आखिरी वक्त पर टाल दी गई है। आखिरकार इस बदलाव की वजह क्या है? इसका जवाब खुद मिहिर यानी अमर उपाध्याय ने दिल से दिया है।

दरअसल, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की शूटिंग लंबे वक्त से चल रही थी और मीडिया रिपोर्ट्स में 3 जुलाई को शो के ऑन एयर होने की बात कही जा रही थी। लेकिन अब एकता कपूर ने आखिरी समय में कुछ जरूरी बदलावों के चलते इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है, जिससे फैन्स को थोड़ी मायूसी जरूर हुई है।

क्यों टाल दी गई लॉन्च डेट?

तुलसी के मिहिर यानी अमर उपाध्याय शो में वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हिदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने इस देरी की वजह साझा की। अमर ने बताया कि सेट को पूरी तरह से परफेक्ट बनाने के लिए कुछ बदलाव ज़रूरी थे। उन्होंने कहा, “हां, देरी हुई है क्योंकि सेट का कलर कॉम्बिनेशन और माहौल बिल्कुल वैसे नहीं था जैसा एकता मैम चाहती थीं। एकता कपूर हर चीज़ में परफेक्शन चाहती हैं और यही इस बदलाव की वजह बना।”

अमर ने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक भावनात्मक लीगेसी है, और एकता जी चाहती हैं कि जब यह दोबारा लौटे तो हर पहलू में परफेक्ट हो। उन्होंने साफ किया कि अब यह शो 3 जुलाई को लॉन्च नहीं होगा, भले ही वह OG शो के ऑन-एयर होने की 25वीं सालगिरह हो।

शो अब कब आएगा?

अमर ने बताया कि शो की मुहूर्त शॉट की शूटिंग उसी दिन होगी जिस दिन ओरिजिनल शो की 25वीं वर्षगांठ है। लेकिन इस बार सेट को अंतिम डिटेल तक तैयार किया जा रहा है ताकि दर्शकों को एक फ्रेश, नई ऊर्जा और अद्यतन कहानी के साथ एक यादगार अनुभव मिले। हालांकि अब शो किस तारीख को ऑन एयर होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी