न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दमदार विलेन की एंट्री, इस एक्टर को मिला बड़ा रोल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब होगी दमदार विलेन की एंट्री। अभिनेता अंकित भाटिया निभाएंगे बिरेन पटेल का किरदार, जो पूरी तरह निगेटिव होगा। जानें उनके रोल और शूटिंग अनुभव की खास बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 12:41:39

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दमदार विलेन की एंट्री, इस एक्टर को मिला बड़ा रोल

स्टार प्लस का चर्चित धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों के बीच पुरानी यादों को ताज़ा कर रहा है। विरानी परिवार की कहानी में जहां पुराने चेहरों की वापसी ने फैंस को भावुक कर दिया है, वहीं नए पात्र शो में जबरदस्त मोड़ ला रहे हैं। इसी क्रम में एक और दिलचस्प किरदार की एंट्री होने जा रही है। अभिनेता अंकित भाटिया अब इस शो में एक दमदार विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। वे 'बिरेन पटेल' का किरदार निभाएंगे, जो पूरी तरह से नकारात्मक होगा।

चार साल बाद बदला ट्रैक, निगेटिव रोल में दिखेंगे अंकित

एक खास बातचीत में अंकित भाटिया ने खुलासा किया, "मैं पिछले चार वर्षों से 'भाग्य लक्ष्मी' शो का हिस्सा रहा हूं। इससे पहले 'प्रचंड अशोक' में भी मैंने निगेटिव कैरेक्टर किया था। चूंकि मैं पहले से ही बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ा हूं, मुझे पहले ही अंदाजा था कि इस शो के लिए कास्टिंग चल रही है। मैंने क्रिएटिव टीम और कास्टिंग डायरेक्टर्स से संपर्क किया। उन्होंने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया। दिलचस्प बात यह है कि मैं पहले दो किरदारों के लिए रिजेक्ट हो गया था, लेकिन इस बार मुझे फाइनल कर लिया गया। दरअसल, जब कास्टिंग की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी, तभी मुझे कॉल आ गया था।"

किरदार की परछाई से अलग हैं अंकित

अपने रोल के बारे में बात करते हुए अंकित ने बताया, "मेरा किरदार बिरेन पटेल काफी अमीर, चालाक और पूरी तरह से निगेटिव है। जब मुझसे पूछा गया कि क्या मेरी पर्सनैलिटी और इस किरदार में कुछ समानताएं हैं, तो मेरा जवाब था – बिल्कुल नहीं। 'भाग्य लक्ष्मी' में मेरा रोल भले ही निगेटिव था, लेकिन उसमें भावनाएं थीं, संघर्ष था। वो किरदार गरीब था, लेकिन इंसानियत उसके अंदर थी। इसके उलट बिरेन का किरदार एक अमीर और शातिर इंसान का है जो सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचता है।"

स्मृति ईरानी के साथ पहली शूटिंग का अनुभव

अंकित ने आगे बताया, "मुझे पहला सीन स्मृति मैम के साथ शूट करने का मौका मिला। उनका व्यक्तित्व ही ऐसा है जैसे आप किसी मंत्री के साथ खड़े हों। बचपन से उन्हें टीवी पर देखकर बड़े हुए हैं, इसलिए एक अलग ही सम्मान की भावना थी। लेकिन व्यक्तिगत रूप से वो बेहद मिलनसार और सहृदय हैं। इसके बाद मेरी मुलाकात अमर भाई से हुई, जिन्हें मैं पहले से जानता हूं। वो पहले से भी ज्यादा स्मार्ट लग रहे थे। हम सभी कलाकार एक बार एकता मैम के घर पर मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए थे।"

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' है खास

अंत में अंकित ने एक दिलचस्प बात साझा की, “अब तक मैंने अपने जीवन में सिर्फ एक ही शो देखा है और वह है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’। इस शो से मेरा एक खास जुड़ाव है, और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी