न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुशाल-शिवांगी का रिश्ता कंफर्म, शादी पर ऐसा बोले एक्टर, नेने ने 25वीं एनिवर्सरी पर माधुरी पर लुटाया प्यार

टीवी एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 7:51:44

2 News : कुशाल-शिवांगी का रिश्ता कंफर्म, शादी पर ऐसा बोले एक्टर, नेने ने 25वीं एनिवर्सरी पर माधुरी पर लुटाया प्यार

टीवी एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। अब एक इंटरव्यू में कुशाल ने शिवांगी के साथ रिश्ते पर मुहर लगा दी है। उन्होंने अपनी शादी के प्लान को लेकर भी बात की। बता दें कि कुशाल और शिवांगी ने ‘बरसातें : मौसम प्यार का’ सीरियल में साथ काम किया था। इसी शो के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।

कुशाल ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए साफ कर दिया कि वे शिवांगी को डेट कर रहे हैं। कुशाल ने कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से प्यार में हूं। हम इसे बहुत धीमी गति से आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं और उनका बस चले तो वह आज ही मेरी शादी करवा दें। वैसे देखा जाए, तो कुछ भी हो सकता है और कभी भी, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि अब मेरे माता-पिता की तरफ से मेरे लिए अच्छी लड़की की तलाश बंद हो गई है।

उल्लेखनीय है कि शिवांगी और कुशाल को कुछ समय पहले थाईलैंड में एक बॉक्सिंग मुकाबले में भी साथ देखा गया था, जहां दोनों वेकेशन का लुत्फ उठा रहे थे। इसके बाद से उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई थी। फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए काफी एक्टिव हो गए थे। कहा तो यह भी गया कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि कुशाल और शिवांगी ने इसका खंडन करते हुए पोस्ट शेयर की थी। कुशाल पहले एक्ट्रेस गौहर खान के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2014 में एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रिश्ता खत्म कर लिया। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 7’ के दौरान हुई थी और डेटिंग शुरू कर दी थी।

माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखी प्यारी पोस्ट

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस मौके पर नेने ने इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरा वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे माधुरी के सामने शादी का प्रस्ताव रखते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने माधुरी को ‘इटरनल स्वीटहार्ट’ कहकर संबोधित किया। नेने ने कैप्शन में लिखा, “जैसा कि किसी व्यक्ति ने कहा है कि दो दिल जो एक साथ धड़कते हैं। मेरी हमसफर और स्वीटहार्ट को 25वीं सालगिरह की शुभकामनाएं।

आप मेरे लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं, जिसके पास दयालु आत्मा और सबसे सुंदर मुस्कान है। हमने अपने जीवन का लगभग आधा हिस्सा एक साथ बिताया है, जो हमारे जीवन के सबसे अच्छे साल रहे हैं। यादें बनाना, बच्चों की परवरिश करना, मौज-मस्ती करना और प्रभाव पैदा करना। आपके साथ अनंत और उससे भी आगे की उम्मीद है।” माधुरी ने भी एक खास वीडियो पोस्ट कर लिखा, “आपके साथ 25 साल का प्यार, हंसी और अनगिनत यादें। हैप्पी एनिवर्सरी।”

बता दें माधुरी और श्रीराम ने 17 अक्टूबर 1999 को दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक पारंपरिक समारोह में शादी की थी। माधुरी ने साल 2003 में पहले बेटे अरिन और साल 2005 में दूसरे बेटे रयान को जन्म दिया था। माधुरी अक्सर परिवार के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री