Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब

सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट करने के बाद कुनिका सदानंद ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। घर तोड़ने वाली महिला कहने वाले यूजर को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 16 Jul 2026 1:10:09

'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब

अभिनेत्री कुनिका सदानंद अपनी बेबाक राय और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। चाहे बात उनकी निजी जिंदगी की हो या किसी समसामयिक विषय की, वह अपने विचार बिना झिझक सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। इस बार भी उन्होंने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में एक पोस्ट साझा की, लेकिन इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर टिप्पणी करने के बजाय उनकी निजी जिंदगी को निशाना बनाया। हालांकि, कुनिका ने भी चुप्पी साधने के बजाय ट्रोल्स को उसी अंदाज में जवाब दिया।

सोनम वांगचुक के समर्थन में किया था पोस्ट

दो दिन पहले 'बिग बॉस 19' में नजर आ चुकीं कुनिका सदानंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। यह पोस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर थी। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, "जब सरकार सुनना बंद कर दे, तब सवाल पूछना और भी जरूरी हो जाता है। सवाल सिर्फ सोनम वांगचुक सर का नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र और हर उस आवाज का है जो सच और अपने अधिकारों के लिए उठती है। अगर सच बोलने वाले ही खामोश हो जाएं, तो देश को बदलेगा कौन? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।"

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक के समर्थन में इससे पहले अभय देओल, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह समेत कई फिल्मी हस्तियां भी अपनी चिंता और समर्थन सार्वजनिक रूप से जाहिर कर चुकी हैं।

पोस्ट के बाद ट्रोल्स ने साधा निशाना

कुनिका की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय उनके अतीत को खंगालना शुरू कर दिया और सिंगर कुमार सानू के साथ उनके कथित पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए उन्हें "घर तोड़ने वाली महिला" तक कह दिया।

इस टिप्पणी पर कुनिका ने बिना देर किए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "अरे भाई, देश में मुझसे और मेरी जिंदगी से कहीं बड़े मुद्दे चल रहे हैं और तुम अब भी मेरी खूबसूरती और मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हो। चलो... आगे बढ़ो, छुट्टे नहीं हैं भाई।" उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।
दूसरे ट्रोल को भी सुनाई खरी-खरी

एक अन्य यूजर ने कुनिका को "सस्ती फ्लॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस" कहकर निशाना बनाया। कमेंट में लिखा गया, "अब सस्ते फ्लॉप बॉलीवुड टाइप भी मैदान में आ गए हैं।" इस पर भी अभिनेत्री ने तीखा पलटवार किया।

कुनिका ने जवाब देते हुए लिखा, "ठीक है, मैं फ्लॉप एक्टर ही सही। लेकिन पहले आप बताइए कि आप क्या हैं? बिना जमीर और ईमान का चलता-फिरता लाश? कम से कम मेरी अंतरात्मा आज भी जिंदा है और मैं अपनी आवाज उठाने की हिम्मत रखती हूं। आप क्या करते हैं? सिर्फ दो रुपये के लिए ट्रोलिंग?" उनका यह जवाब भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्मों और टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं कुनिका

वर्क फ्रंट की बात करें तो कुनिका सदानंद हाल ही में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह लंबे समय से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने करियर में अक्षय कुमार, शाहरुख खान समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया है।

कुनिका 'किंग अंकल', 'खिलाड़ी', 'हम साथ-साथ हैं', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'पेज 3' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वहीं टेलीविजन पर भी उन्होंने 'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स' और 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अपनी पहचान बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका