Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुनिका ने 5 साल किया था सानू को डेट, किए ये खुलासे भी, ऋतिक ने इनके साथ मनाया जन्मदिन

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (60) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। वह कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह 90 के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 1:14:45

2 News : कुनिका ने 5 साल किया था सानू को डेट, किए ये खुलासे भी, ऋतिक ने इनके साथ मनाया जन्मदिन

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (60) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। वह कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह 90 के दशक में अनगिनत गानों को अपनी मधुर आवाज से लोकप्रिय बनाने वाले गायक कुमार सानू (67) के साथ रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में हैं। कुनिका ने हाल ही में सानू के साथ डेटिंग लाइफ पर खुलकर बात करते हुए कई हैरान करने वाले खुलासे किए। उन्होंने सानू को करीब पांच साल डेट किया।

कुनिका ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि मैं सानू से ऊटी में एक शूटिंग के दौरान मिली थीं। उस दौर में मैं अभिनय की दुनिया में अपने पैर जमाने के लिए संघर्षरत थीं। तब सानू अपनी बहन और भांजे के साथ हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने आए थे। वहां मुलाकात के दौरान हम एक-दूसरे के करीब आए। सानू उन दिनों निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों से गुजर रहे थे। उनकी पत्नी रीता के साथ उनके रिश्ते में तनाव चल रहा था। एक बार नशे में धुत होकर उन्होंने होटल की खिड़की से कूदने की कोशिश की थी।

मैंने किसी तरह उन्हें पकड़ लिया। इस घटना ने हमें एक-दूसरे के करीब ला दिया। इस ट्रिप के बाद सानू, रीता से अलग रहने लगे। 5 साल की डेटिंग में मेरा और सानू का रिश्ता काफी मजबूत रहा, लेकिन हमने इसे पब्लिक नहीं किया। मैं उनके लिए पत्नी की तरह थी, मैं भी उन्हें अपना पति मानती थीं। रीता को जब हमारे रिलेशनशिप का पता चला तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने हॉकी स्टिक से मेरी कार तोड़ डाली। बता दें कि सानू और रीता का तलाक हो चुका है। उनके तीन बच्चे थे। इसके बाद सानू ने दूसरी शादी सलोनी के साथ की और उनके दो बेटियां हैं।
kunika sadanand,actress kunika sadanand,kumar sanu,singer kumar sanu,kunika sanu,Hrithik Roshan,hrithik birthday,kaho naa pyaar hai ऋतिक रोशन हुए 51 साल के, ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के 25 साल पूरे

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन आज शुक्रवार (10 जनवरी) को 51 साल के हो गए हैं। साथ ही ऋतिक ने फिल्म इंडस्ट्री में शानदार 25 साल पूरे कर लिए। ऋतिक को सोशल मीडिया पर फैंस और साथी जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऋतिक ने अपने इस खास दिन को अपने चाहने वाले लोगों और पैप्स के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक दिन पहले गुरुवार को फैंस और मीडिया के साथ 'कहो ना प्यार है' के 25 साल पूरे होने की स्पेशल एडवांस स्क्रीनिंग में अपना जन्मदिन मनाया।

उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। ऋतिक ने फैंस के साथ स्टेज भी शेयर किया। वे वीडियो में अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के टाइटल सॉन्ग पर हुक स्टेप करते दिखे। यह फिल्म ऋतिक और अमीषा पटेल दोनों के लिए डेब्यू फिल्म थी। यह 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी और एक बड़ी सफलता थी।

इसके बाद ऋतिक रातोंरात स्टार बन गए। यह फिल्म आज फिर रिलीज हो रही है। ऋतिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2024 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई ‘फाइटर’ थी, जो सुपरहिट रही। वे अब 'वॉर 2' में दिखाई देंगे, जो उनकी 2019 की एक्शन थ्रिलर की अगली कड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका