न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने Kiss मामले में उदित नारायण का लिया पक्ष, शहनाज की इस बात से नाराज हो गए फैंस

मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण ने बॉलीवुड में अनगिनत सुपरहिट और लोकप्रिय गानों को अपनी मधुर आवाज से सजाया है। हालांकि वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 8:05:07

2 News : इस एक्ट्रेस ने Kiss मामले में उदित नारायण का लिया पक्ष, शहनाज की इस बात से नाराज हो गए फैंस

मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण ने बॉलीवुड में अनगिनत सुपरहिट और लोकप्रिय गानों को अपनी मधुर आवाज से सजाया है। हालांकि वे पिछले दिनों उस वक्त विवादों में घिर गए थे, जब उनका एक कॉन्सर्ट के दौरान का एक वीडियो सामने आया। इसमें वो एक लड़की को जबरदस्ती लिप पर किस करते दिखाई दिए। अब इस मामले पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की रिएक्शन सामने आई है। कुनिका ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की।

इस दौरान जब उनसे उदित के विवाद पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उदित नारायण जी ने किस किया, वो तो ठीक किया लेकिन गलत जगह पर किया। गाल पर कर देते। ये वीडियो तो 2 साल पुराना है। इस पर इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि वीडियो अभी का है तो कुनिका ने कहा कि मुझे यकीन नहीं, लेकिन लड़की भी तो आई है सामने, आपने आदमी के ऊपर क्यों दारोमदार डाल दिया है कि तुमने क्यों किस किया? आपकी थाली में लड्डू सजकर आएंगे तो आप क्या खाएंगे नहीं उसको। ये सही नहीं है क्योंकि वो उदित नारायण हैं आप कह रहे हैं कि आपने किस क्यों किया।

स्टेज शो करना एक अलग तरह का इमोशन होता है। आप बहुत एक्साइटेड होते हैं। ऑडियंस आपको बहुत कुछ दे रही होती है। आप एक अलग नशे में ही पहुंच जाते हैं…जैसे कि आप नशे में होते हैं न, कभी-कभी आप ऐसे डांस के स्टेप कर देते हैं, आपको पता ही नहीं होता कि आप ऐसा डांस भी कर सकते हैं। आपके कुछ नोट्स ऐसे निकलते हैं। कुछ परफॉर्मेंसेस ऐसी निकलती हैं। मैं जानती हूं कि बहुत सी औरतें मुझे ट्रॉल करेंगी, वो कहेंगी कि ये क्या सोचती है? आप आदमी को क्यों ब्लेम कर रहे हो, आप खुद भी तो देखो आप क्या कर रही थी।

स्टेज पर बहुत एक्साइटमेंट होता है। वो लड़की आई और उन्होंने किस कर दिया। ठीक है। आपको आना नहीं चाहिए था। अगर आपको…और उस लड़की ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई है। कोई बोल रहा है कि उनको पद्म भूषण मिलने वाला था तो राइवल लोगों ने उनका दो साल पुराना वीडियो डाल दिया। ऐसा सुनने में आया है। कुनिका ने टीवी शो स्वाभिमान से खास पहचान बनाई थी। वह ‘बेटा’, ‘खिलाड़ी’, ‘सनम बेवफा’ और ‘प्यार किया तो डरना’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

2 News : इस एक्ट्रेस ने Kiss मामले में उदित नारायण का लिया पक्ष, शहनाज की इस बात से नाराज हो गए फैंस

शहनाज गिल का वीडियो हो रहा वायरल, की महिला से बदसलूकी

एक्ट्रेस शहनाज गिल को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल वह सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का शिकार हो रही हैं। दरअसल शहनाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एटीट्यूड देखकर फैंस नाराज हो गए हैं। वीडियो में एक महिला इवेंट के दौरान शहनाज के साथ ब्रांड प्रमोशन करने की इच्छा जाहिर करती हैं। महिला की बात सुनकर शहनाज कहती हैं, “आपके पास पैसे हैं?”

इस पर महिला जवाब देती हैं, “बिल्कुल, अभी भी हैं।”इसके बाद शहनाज कहती हैं, “आप मेरी कीमत नहीं चुका पाओगे।”जब महिला पीछे नहीं हटती, तो शहनाज कहती हैं, “ठीक है, वो रहा मेरा मैनेजर, आप उनसे बात कर सकती हैं।” शहनाज की ये बात फैंस को नागवार गुजरी और उन्हें घमंडी कहकर ट्रॉल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद थी, इसलिए हम पसंद करते थे, वरना इसमें कुछ भी खास नहीं है।” दूसरे ने लिखा, “अब स्टार बनने के बाद घमंड दिखाने लगी है।”

एक अन्य ने लिखा, “अच्छे स्टार्स की ही इज्जत करनी चाहिए, न कि हर किसी की जो स्क्रीन पर दिख जाए।” उल्लेखनीय है कि ‘बिग बॉस 13’ से रातोंरात फेमस होने वाली शहनाज अब फिल्मों में भी चमक बिखेर रही हैं। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ। वह पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिव हैं। उन्होंने लंबे समय तक दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को डेट किया था। सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन के बाद शहनाज टूट गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड