Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, ऋषभ की फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट आई सामने

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की जिंदगी में खुशियों की बरसात हो गई है। उनके घर में नन्हे-मुन्नों की किलकारियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 1:39:26

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, ऋषभ की फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट आई सामने

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की जिंदगी में खुशियों की बरसात हो गई है। उनके घर में नन्हे-मुन्नों की किलकारियां गूंजी हैं। ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा ने जुड़वां बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। श्रद्धा ने आज मंगलवार (3 दिसंबर) को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही एक तस्वीर भी है, जिसमें वह दोनों बच्चों को गोद में लेकर बैठी नजर आ रही हैं। पोस्ट में एक छोटा सा वीडियो है, जिसमें बेबी गर्ल और बेबी बॉय वाले गुब्बारे लगे हुए हैं।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “खुशियों की दो छोटे-छोटे बंडल्स ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है...हमारा दिल दोगुना भरा हुआ है...!” इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया है कि उनके दोनों बेबी का जन्म 29 नवंबर को हुआ है। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी साल 15 सितंबर को श्रद्धा ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। हालांकि इससे पहले ही उनकी शो से कुछ तस्वीरें सामने आ गई थीं, जिससे प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म हो गई थी। एक्ट्रेस अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही थीं और बीच-बीच में फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती थीं।

श्रद्धा की गोदभराई की फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें श्रद्धा ने साल 2021 में राहुल नागल के साथ शादी की थी। बता दें श्रद्धा लंबे समय से ‘कुंडली भाग्य’ में काम कर रही थीं। उनका ‘प्रीता’ वाला किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। करीब साढ़े 7 साल तक इस रोल से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं श्रद्धा ने पिछले दिनों शो को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी।

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी अगली फिल्म में शिवाजी की भूमिका निभाएंगे

'कांतारा' एक्टर ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की घोषणा हो चुकी है। ऋषभ इसमें छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'छत्रपति शिवाजी महाराज' है। इसके डायरेक्टर संदीप सिंह हैं। मेकर्स ने आज मंगलवार (3 दिसंबर) को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट और बाकी की डिटेल का खुलासा किया है। पोस्टर में ऋषभ का लुक रिवील किया गया है। वे शानदार लग रहे हैं।

हाथ में तलवार लिए, शिवाजी के ट्रेडिशनल अवतार में ऋषभ परफेक्ट दिख रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हमारा सम्मान प्रस्तुत है भारत के महानतम योद्धा राजा - भारत का गौरव : छत्रपति शिवाजी महाराज की एपिक सागा। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह एक योद्धा के सम्मान में एक युद्ध घोष है, जिसने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की ताकत को चुनौती दी और एक ऐसी विरासत बनाई जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

एक मैग्नम ओपस एक्शन ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए, जो एक अलग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, क्योंकि हम छत्रपति शिवाजी महाराज की अनकही कहानी को उजागर करेंगे। फिल्म 21 जनवरी 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. हर हर महादेव। फिलहाल ऋषभ ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर सुर्खियों में हैं जो कि साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है। ‘कांतारा’ को बेस्ट फिल्म और ऋषभ को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका