न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकता कपूर का ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल इसलिए होगा बंद, 11 साल तक किया लोगों के दिलों पर राज, यह शो लेगा जगह

जी टीवी का लोकप्रिय शो ‘कुमकुम भाग्य’ जल्द ही ऑफ-एयर होने जा रहा है। करीब 11 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 11:37:10

एकता कपूर का ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल इसलिए होगा बंद, 11 साल तक किया लोगों के दिलों पर राज, यह शो लेगा जगह

जी टीवी का लोकप्रिय शो ‘कुमकुम भाग्य’ जल्द ही ऑफ-एयर होने जा रहा है। करीब 11 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद शो की विदाई होने जा रही है। एकता कपूर द्वारा निर्मित यह शो साल 2014 में शुरू हुआ था। शो ने कई सालों तक अच्छी टीआरपी बटोरी, लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें लगातार गिरावट नजर आ रही है। शो की रेटिंग पिछले तीन सीजन की तुलना में काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। रिपोर्टों के अनुसार शो का लास्ट एपिसोड 7 सितंबर को टेलीकास्ट होगा।

चैनल ने एकता को दो विकल्प दिए थे, या तो शो को 7 बजे के स्लॉट में शिफ्ट कर दिया जाए या फिर उसे बंद कर दिया जाए। बता दें शो ने दर्शकों की एक पूरी पीढ़ी को अपने साथ जोड़े रखा। शो की शुरुआत श्रीति झा (प्रज्ञा) और शब्बीर अहलूवालिया (अभि) की अनूठी प्रेम कहानी से हुई थी, जिनकी केमिस्ट्री ने सबका दिल जीता। उनके खट्टे-मीठे पल और अटूट साथ से दर्शक इमोशनली कनेक्ट हो गए थे।

इसके बाद कहानी में बड़े लीप के साथ मुग्धा चाफेकर (प्राची) और कृष्णा कौल (रणबीर) ने शो की कमान संभाली, जिनकी लव स्टोरी भी फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया। हाल ही में अबरार काजी, रुचि सिंह, प्रणाली राठौड़ और नामिक पॉल जैसे नए चेहरों के साथ शो को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन इसकी टीआरपी में सुधार नहीं हो पाया।

kumkum bhagya,kumkum bhagya serial,ekta kapoor,z tv,ekta kapoor kukum bhagya,ganga maiya ki betiyan,sargun mehta,ravi dubey

अब रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ‘गंगा मैया की बेटियां’ करेगा मनोरंजन

खास बात है एकता का यही सीरियल है जिससे बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने प्रज्ञा की छोटी बहन का रोल प्ले किया था. जिसका नाम शो में बुलबुल अरोड़ा खन्ना था। ‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस, ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट का नया शो ‘गंगा मैया की बेटियां’ लेगा। इस शो में अमनदीप सिद्धू, शीजान खान और शुभांगी लाटकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह शो एक मां और उसकी तीन बेटियों की कहानी पर आधारित है। शो का कॉन्सेप्ट जी कन्नड़ के शो ‘पुतकन्ना मक्कलू’ का हिंदी रीमेक है। यह शो एक ऐसी सिंगल मदर की कहानी है, जिसने अपने पति के छोड़ जाने के बाद अपनी तीन बेटियों को अकेले पाला। बेटियों में से एक कलेक्टर बनना चाहती है, दूसरी खाना बनाने में माहिर है और तीसरी पढ़ाई-खेलकूद दोनों में अच्छी है। यह शो मां और बेटियों के मजबूत रिश्ते और उनके संघर्षों को दिखाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी