न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमार विश्वास ने सैफ-करीना के बेटे तैमूर के नाम पर उठाए सवाल, कहा- जिस बदतमीज और लंगड़े आदमी ने...

कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। विश्वास ने एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 11:18:21

कुमार विश्वास ने सैफ-करीना के बेटे तैमूर के नाम पर उठाए सवाल, कहा- जिस बदतमीज और लंगड़े आदमी ने...

कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। विश्वास ने एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर के नाम पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा है। विश्वास ने ऐतिहासिक हस्तियों और उनके कार्यों का हवाला देते हुए स्टार कपल के नाम रखने की पसंद पर सवाल उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वास ने मुरादाबाद में एक फंक्शन को संबोधित करते हुए तैमूर के नाम के चयन पर असंतोष जताया।

उन्होंने मशहूर हस्तियों को अपने बच्चों का नाम रखते वक्त ज्यादा सावधान रहने की जरूरत बताई। साथ ही सुझाव देते हुए कहा कि सैफ-करीना किसी ऐतिहासिक आक्रमणकारी पर अपने बच्चों का नाम रखने के बजाय कई दूसरे विकल्पों को चुन सकते थे। विश्वास ने परोक्ष रूप से नकारात्मक अर्थ वाली ऐतिहासिक हस्तियों का हवाला दिया। विश्वास ने कहा कि मशहूर हस्तियों को अपनी पसंद के प्रभाव पर काफी सोचने की जरूरत है।

विश्वास ने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा कि आम लोग फेमस बनाएं, पैसे दे, टिकट खरीदे, हीरो और हीरोइन बनाए, लेकिन जब आपकी तीसरी शादी से औलाद होती है तो आप उसका नाम आप किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख देंगे। इतने सारे अच्छे नाम हैं आप कोई भी नाम रख सकते थे। रिजवान, उस्मान, यूनुस या फिर हुजूर से जुड़े किसी नाम पर सोच सकते थे लेकिन आपने वही नाम चुना।

ये अब स्वीकार नहीं होगा। जिस बदतमीज और लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान आकर यहां की मां-बहनों के साथ गलत किया, उसी लफंगे का नाम तुमने इस प्यारे बच्चे के लिए चुना? अगर तुम इसे हीरो बनाओगे, तो हम इसे विलेन भी नहीं बनने देंगे। ये नया भारत है, जागा हुआ भारत है। उल्लेखनीय है कि तैमूर नाम को लेकर पहले भी खूब विवाद हुआ था।

kumar vishwas,poet kumar vishwas,former aap leader kumar vishwas,saif ali khan,actor saif,Kareena Kapoor Khan,taimur,jehangir,sonakshi sinha,zaheer iqbal

कुमार विश्वास ने सोनाक्षी-जहीर की शादी पर भी कसा था तंज

इससे पहले मेरठ महोत्सव में कुमार विश्वास ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए, गीता पढ़वाइए। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम ‘रामायण’ हो, लेकिन आपकी ‘श्रीलक्ष्मी’ को कोई और उठाकर ले जाए। विश्वास पूर्व में आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। विश्वास के बयान से आहत सोनाक्षी ने भी पलटवार कर उन्हें करारा जवाब दिया था।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की अंतरधार्मिक शादी होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल को जमकर ट्रॉल किया था। यहां तक कि उस समय मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई थी कि सोनाक्षी के माता-पिता भी शादी के खिलाफ थे। हालांकि बाद में माता-पिता ने सहमति जताते हुए शादी में खुशी के साथ हिस्सा लिया, लेकिन सोनाक्षी के भाई आज तक नाराज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ