Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सानू के बेटे ने कुनिका के कैरेक्टर पर उठाए सवाल, इस हसीना के प्यार में पड़े एल्विश, शेयर कीं तस्वीरें

टीवी और सिनेमा दोनों में खूब काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (61) इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 12:36:22

2 News : सानू के बेटे ने कुनिका के कैरेक्टर पर उठाए सवाल, इस हसीना के प्यार में पड़े एल्विश, शेयर कीं तस्वीरें

टीवी और सिनेमा दोनों में खूब काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (61) इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में दिख रही हैं। कुनिका को काफी सुर्खियां मिल रही हैं। खास तौर से उनके दिग्गज गायक कुमार सानू के साथ रिश्ते को लेकर फैंस में ज्यादा ही दिलचस्पी है। इस बीच कुनिका के कई नए-पुराने बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुनिका ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में बोला था कि उन्हें लगता है कि रेप नहीं होते बल्कि लड़कियां खुद हिंट देती हैं। कुनिका कहती हैं कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ना, मैं ऐसा मानती हूं कि रेप नहीं होता है। कहीं न कहीं लड़की की तरफ से भी इशारा होता है।

कुनिका ने इशारे करके भी बताया कि लड़कियां कैसे हिंट देती हैं। फिर बोलीं कि मैंने कभी नहीं सुना कि ऐसी लड़कियों का रेप हुआ, जो सही और स्ट्रेटफॉरवर्ड रही हो और मैं हमेशा ऐसी थी। बॉस मुझे किसी भी कीमत पर हिरोइन नहीं बनना है। इंटरव्यू में वह सानू के साथ रिश्ते पर भी बोली थीं। इस पॉडकास्ट की क्लिप इंटरनेट पर छायी हुई है। कुनिका ने रेप को लेकर जो बोला था वह कई लोगों को हजम नहीं हुआ। वे इस बात के लिए कुनिका पर निशाना साधने के साथ उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।

अब इस क्लिप पर सानू के बेटे जान कुमार सानू ने भी रिएक्शन दी है, जो सबका ध्यान खींच रही है। जान ने लिखा, “इन्होंने पूरी जिंदगी खुद भी यही किया है। शादीशुदा मर्द या जो भी हाथ लगा। मुंह खोलना नहीं है ज्यादा, बहुत धोतियां खुल जाएंगी।” जान ने भी ‘बिग बॉस 14’ में चुनौती पेश की थी। उल्लेखनीय है कि कुनिका और सानू के अफेयर के किस्से कई बार मीडिया में आ चुके हैं। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हाल ही कुनिका के बेटे अयान ने भी कहा था कि उनकी मां अभी भी सानू के गाने गुनगुनाती हैं लेकिन उनका रिश्ता बहुत टॉक्सिक था।

एल्विश यादव ने जन्नत जुबैर के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात

‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। वे फैंस के बीच 'राव साहब' के नाम से मशहूर हैं। एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कुछ समय पहले एल्विश ने खुलासा किया था कि वो किसी को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी भी करने वाले हैं। हालांकि एल्विश ने गर्लफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया। इस बीच अब एल्विश की लव लाइफ एक बार फिर से लाइमलाइट में है। एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक हसीना संग रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अटकलें शुरू हो गईं।

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर हैं। एल्विश ने जन्नत संग दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एल्विश सफेद कुर्ते तो जन्नत लाल शिफॉन साड़ी में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। एल्विश ने कैप्शन में लिखा, “तेरे दिल पे हक मेरा है।” ये फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर फैल गईं, जिस पर फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

कोई जन्नत को भाभी कह रहा है तो कोई उन्हें जल्द से जल्द शादी करने की सलाह दे रहा है। कुछ लोग ये भी कयास लगाते नजर आए कि ये तस्वीरें दोनों के किसी गाने या फिर प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं। एल्विश के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे कुछ समय पहले कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आए थे। उन्होंने करण कुंद्रा के साथ इसका खिताब जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका