न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमार गौरव हुए 61 साल के, चॉकलेटी हीरो ने ‘लव स्टोरी’ से कमाया था ‘नाम’, जानें और भी बातें

जबरदस्त रोमांटिक मूवी ‘लव स्टोरी’ से मशूहर हुए एक्टर कुमार गौरव का आज रविवार (11 जुलाई) को 61वां जन्मदिन है। ‘लव स्टोरी’ ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 5:42:17

कुमार गौरव हुए 61 साल के, चॉकलेटी हीरो ने ‘लव स्टोरी’ से कमाया था ‘नाम’, जानें और भी बातें

जबरदस्त रोमांटिक मूवी ‘लव स्टोरी’ से मशूहर हुए एक्टर कुमार गौरव का आज रविवार (11 जुलाई) को 61वां जन्मदिन है। ‘लव स्टोरी’ मूवी के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इसमें कुमार गौरव के अपोजिट एक्ट्रेस विजेता पंडित थीं। कुमार गौरव के पिता ‘जुबली कुमार’ के नाम से लोकप्रिय अभिनेता राजेन्द्र कुमार थे। इन्होंने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पढ़ाई पूरी की। चॉकलेटी हीरो की इमेज रखने वाले कुमार गौरव की पहली फिल्म 1981 में आई ‘लव स्टोरी’ थी। फिल्म का निर्माण उनके पिता राजेंद्र कुमार और निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। कुमार गौरव युवाओं के बीच जल्द ही जाने-माने सितारे बन गए।


संजय दत्त की बहन से हुई है कुमार गौरव की शादी

कुमार गौरव की सुपरहिट फिल्म ‘नाम’ का जिक्र ना हो तो, कहानी अधूरी है। इस फिल्म में कुमार गौरव ने कमाल की एक्टिंग की। इस फिल्म के ‘चिट्ठी आई है आई है’ और ‘तू कल चला जाएगा’ गाने ने दर्शकों को सिनेमाघर में खूब रुलाया था। इस फिल्म को कुमार गौरव और राजेंद्र कुमार ने प्रोड्यूस किया था। इसका कारण संजय दत्त के करियर को संभालना बताया जाता है क्योंकि उस दौर में वे नशे के आदी हो गए थे। फिल्म से पहले कुमार गौरव की शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से हो चुकी थी। फिल्म को बनाने का आइडिया डायरेक्टर महेश भट्ट का था।


बॉलीवुड से दूर होकर बन गए हैं बिजनेसमैन

कुमार गौरव ने जितनी तेजी के साथ सफलता हासिल की, उतनी ही तेजी से वे असफल भी होते चले गए। एक समय ऐसा आया कि वे बड़े पर्दे से बिल्कुल गायब हो गए। फिल्म इंडस्ट्री में बेशक कुमार गौरव का सिक्का नहीं जम पाया लेकिन वो आज एक बड़े बिजनेसमैन हैं और वहां पर जमकर नाम और पैसा काम रहे हैं। उनका मालदीव में ट्रैवेल का बिजनेस है। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन का बिजनेस भी करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लव स्टोरी और नाम के अलावा कुमार गौरव की प्रमुख फिल्मों में तेरी कसम, स्टार, लवर्स, रोमांस, हम हैं लाजवाब, ऑलराउंडर, गूंज, फूल, इंद्रजीत, कांटे शुमार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका