न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कुबेर' OTT पर मचाएगी धमाल, 18 जुलाई से प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुबेर’ ने सिनेमाघरों में जहां अपनी दमदार कहानी और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की, वहीं अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के लिए भी तैयार है। थ्रिल, इमोशन और पावरफुल परफॉर्मेंस से भरपूर ‘कुबेर’ अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 3:01:12

'कुबेर' OTT पर मचाएगी धमाल, 18 जुलाई से प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुबेर’ ने सिनेमाघरों में जहां अपनी दमदार कहानी और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की, वहीं अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के लिए भी तैयार है। थ्रिल, इमोशन और पावरफुल परफॉर्मेंस से भरपूर ‘कुबेर’ अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है।

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कुबेर’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। 20 जून को थियेटर में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म 18 जुलाई 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा— "एक सिंपल आदमी, लेकिन उसकी जर्नी आसान नहीं है… कुबेर 18 जुलाई से प्राइम वीडियो पर।"

कहां और किस भाषा में देख पाएंगे?

‘कुबेर’ को प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म मूल रूप से तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी, लेकिन इसे हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब वर्जन के रूप में भी देखा जा सकता है। यह उन दर्शकों के लिए खास मौका है जो थिएटर में इसे नहीं देख सके थे।

स्टार कास्ट और निर्देशन

इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। प्रमुख भूमिकाओं में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना नजर आए हैं। इसके अलावा जिम सर्भ भी एक महत्वपूर्ण किरदार में हैं। स्क्रिप्ट शेखर कम्मुला और चैतन्य पिंगली ने मिलकर लिखी है, जबकि इसका निर्माण सुनील नारंग, पुष्कर राम मोहन राव और अजय कैकला ने किया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'कुबेर' का प्रदर्शन

जहां ‘कुबेर’ को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत रहा। भारत में इसने 87.56 करोड़ की कमाई की जबकि विश्व स्तर पर लगभग 133 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 90 करोड़ का नेट आंकड़ा पार नहीं किया, जिससे यह धनुष की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने से चूक गई। धनुष की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘रेयान’ रही है, जिसने 94.85 करोड़ रुपये का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

फिल्म ‘कुबेर’ अब उन दर्शकों के लिए उपलब्ध हो रही है जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा था। शानदार स्टारकास्ट, जबरदस्त सिनेमैटोग्राफी और एक मजबूत कहानी के साथ यह फिल्म अब डिजिटल दर्शकों के लिए भी एक नया अनुभव बनने जा रही है। यदि आप एक्शन, थ्रिल और इमोशन से भरपूर फिल्म देखना चाहते हैं तो 18 जुलाई को ‘कुबेर’ को प्राइम वीडियो पर ज़रूर देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!

'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे

बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान

'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन

'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल

'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड

आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक