न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुब्रा सैत ने अबॉर्शन के फैसले को लेकर की बात, हुमा-शेफाली की ‘दिल्ली क्राइम 3’ का टीजर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस कुब्रा सैत (42) ने साल 2018 में सेक्रेड गेम्स जैसे प्रोजेक्ट से पहचान बनाई थी। कुब्रा की पिछली फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Oct 2025 12:38:23

2 News : कुब्रा सैत ने अबॉर्शन के फैसले को लेकर की बात, हुमा-शेफाली की ‘दिल्ली क्राइम 3’ का टीजर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस कुब्रा सैत (42) ने साल 2018 में 'सेक्रेड गेम्स' जैसे प्रोजेक्ट से पहचान बनाई थी। कुब्रा की पिछली फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार 2' थी। हाल ही में वह शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में शामिल हुई थीं लेकिन पिछले हफ्ते वह घर से एविक्ट हो गईं। कुब्रा ने अब अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक अबॉर्शन कराने के बारे में खुलकर बात की है। कुब्रा ने वायरल भयानी के यूट्यूब चैनल पर कहा कि उस बात को कई साल हो गए हैं और मेरे पास इसके बारे में सोचने और इससे उबरने के लिए काफी समय था।

लेकिन जब आपकी लाइफ में ऐसा कोई पल आता है, तो आप बौखला जाते हो क्योंकि आपके साथ आपका ईमान है, आपका फर्ज है और आपको ये भी पता है कि आप कैसी सोसाइटी में हो, तो दुनिया भी है दीन है, सब है। आप उस वक्त बहुत परेशान हो जाते हो कि आप ये कैसे कर पाओगे या नहीं। उस समय, आपको वाकई पता नहीं होता कि आप जो फैसला ले रहे हैं, वह सही है या नहीं। लेकिन आज, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि मैंने उस समय जो फैसला लिया था, वह मेरे लिए सही था। क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैंने कोई गलती भी की होती, तो भगवान देख रहा होता और मुझे परलोक में उसके परिणाम भुगतने पड़ते।

इससे पहले कुब्रा ने बताया था कि इस एक्सपीरियंस को इमोशनली समझने में उन्हें सालों लग गए। अपने करिअर के बाद के दिनों में एक प्रोजेक्ट पर काम करते हुए, वह अक्सर बीमारी, हैवी ब्लीडिंग और चिड़चिड़ेपन से जूझती रहीं। फिर भी उन्होंने इसे चुपचाप सहना चुना, अपना दर्द खुद तक ही रखा। जब उन्होंने अपना 2022 का मेमॉयर 'ओपन बुक : नॉट क्वाइट ए मेमॉयर' लिखना शुरू किया, तभी वह सही मायने में इस बात को रिफ्लेक्ट कर पाईं कि वह किस दौर से गुजरी थीं। उल्लेखनीय है कि कुब्रा ने इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग जगह बनाई है। वह 'फर्जी', 'द ट्रायल', 'वकालत फ्रॉम होम' और 'शहर लखोट' जैसे प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी हैं। वह जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी में नजर आएंगी।

kubbra sait,actress kubbra sait,kubbra sait pregnancy,sacred games,son of sardaar 2,kubbra abortion,delhi crime 3 web series,huma qureshi,shefali shah

नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगा ‘दिल्ली क्राइम’ वेब सीरीज का तीसरा सीजन

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ को लेकर फैंस में हमेशा से काफी क्रेज रहा है। वे इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। इस बार कहानी पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है। शेफाली शाह और हुमा कुरैशी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। सीरीज 13 नवंबर को रिलीज होगी। कहानी दिल्ली से शुरू होकर बिहार, असम, महाराष्ट्र और गुजरात तक फैले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट की जांच पर बनी है।

डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी यानी ‘मैडम सर’ (शेफाली) और उनकी टीम इस खतरनाक नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर है। ट्रेलर में एक छोड़ा हुआ बच्चा इस पूरी कहानी की कड़ी बनता है, जिससे कई राज्यों में फैले अपराध की सच्चाई सामने आती है। इसी बीच ‘बड़ी दीदी’ (हुमा) की एंट्री होती है, जो इस नेटवर्क की मास्टरमाइंड है। वह लड़कियों के भविष्य को बेचकर अपने एंपायर को बनाती है। इस सीजन में भी दर्शकों को रसिका दुग्गल, जय भट्टाचार्य, राजेश तैलंग और अनुराग सिंह जैसे पुराने कलाकार देखने को मिलेंगे।

नए कलाकारों के रूप में सायनी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, केली दोर्जी और अंशुमान पुष्कर की एंट्री होगी। तीसरे सीजन का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। इसके राइटर्स में अनु सिंह चौधरी, अपूर्वा बख्शी, माइकल होगन, मयंक तिवारी और शुभ्रा स्वरूप शामिल हैं। इसे गोल्डन कारवां और SK ग्लोबल एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह