न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी यह एक्ट्रेस, इन्हें ‘रामायण’ में इस वजह से नहीं मिला ‘शूर्पणखा’ का रोल

एक्ट्रेस कुब्रा सैत को ‘सेक्रेड गेम्स’ में ‘कुकू’ का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 2:42:09

2 News : वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी यह एक्ट्रेस, इन्हें ‘रामायण’ में इस वजह से नहीं मिला ‘शूर्पणखा’ का रोल

एक्ट्रेस कुब्रा सैत को ‘सेक्रेड गेम्स’ में ‘कुकू’ का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया था। कुब्रा ‘जवानी जानेमन’, ‘डॉली किट्टी’, ‘देवा’ और ‘रेडी’ समेत कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कुब्रा फिलहाल अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के कई पन्ने खोले हैं। इस दौरान उन्होंने वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट होने की बात का भी खुलासा किया। कुब्रा ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि मैं वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई, उसके बाद जब मैं अबॉर्शन से गुजरी तो मुझे नहीं लगता कि मैं बिल्कुल भी स्ट्रॉन्ग फील कर रही थी।

मैं उसे आगे ले जाने में बहुत कमजोर महसूस कर रही थी। मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी, ना ही उतना जज्बा था कि अगर मैं अबॉर्शन नहीं कराती तो इसके साथ कैसे रहूंगी। मुझे उस समय बहुत कमजोर महसूस हुआ। मैं खोखला महसूस कर रही थी, मुझे लगा कि मैं इसके लायक बिल्कुल नहीं थी। मैंने खुद का साथ दिया। अपने फैसले की इज्जत की। उस स्टीरियोटाइप पैटर्न को तोड़ने में मैं कामयाब रही। उस सामाजिक बंधन से निकलने में मैं कामयाब रहीं। इस फैसले के बारे में किसी को भी पता नहीं था। फिर अबॉर्शन के लिए मैं बिना किसी को बताए अकेले गई।

मैं एक दोस्त के साथ बातचीत कर रही थीं और उन पर अबॉर्शन का ऐसा भावनात्मक प्रभाव पड़ा, जिसके बारे में उन्होंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था। कुब्रा ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ बातचीत कर रही थीं और उन पर गर्भपात का ऐसा भावनात्मक प्रभाव पड़ा जिसके बारे में उन्होंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था। एक बार वो शूटिंग कर रही थीं और उसी दौरान उन्हें हैवी ब्लीडिंग हुई, लेकिन इसके बार में उन्होंने किसी को भी नहीं बताया।

उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि उनके संघर्षों और दुख को कोई नहीं समझेगा। बात में उनमें हिम्मत आई और इस कहानी को अपनी किताब के जरिए दुनिया तक पहुंचाने के बारे में सोचा। उन्हें लगा कि लोगों के जजमेंट से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ऐसा करने से उनका मन हल्का होगा और अपने लिए बेहतर महसूस करेंगी। बता दें कुब्रा आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आई थीं।

kubbra sait,actress kubbra sait,kubbra sait abortion,kubbra pregnancy,ramayana movie,kubbra sait shurpankha role

कुब्रा सैत ने कहा, मेरी नाक तो देखो यार, मैं कैंडिडेट हूं लेकिन…

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर व साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। KGF में लीड रोल करने वाले यश ‘रावण’ के किरदार में नजर आएंगे। इस बीच यह भी पता चला है कि कुब्रा सैत को ‘शूर्पणखा’ के किरदार के लिए सलेक्ट नहीं किया गया है। कुब्रा ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे सच में लगता है कि मैं अच्छी ‘शूर्पणखा’ बन सकती हूं लेकिन मैं नहीं बन सकती। मेरी नाक तो देखो यार, मैं कैंडिडेट हूं लेकिन जानने के लिए एक्साइटेड हूं कि इस किरदार (शूर्पणखा) को कौन निभाएगा।

आप जानते हैं कि बचपन में लोग क्या करते थे..मेरी नाक बहुत बड़ी है यार, तब भी बड़ी थी। मैंने ‘रामायण’ में ‘शूर्पणखा’ के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन ओके..आपको सब कुछ नहीं मिलता है। जब आपको ये मिलता है, तब ऐसा नहीं होता कि आपने सब कुछ खो दिया है। मैं खुश हूं कि मुझे ऑडिशन देने का एक मौका मिला। क्या आपको लगता है कि मैं ‘शूर्पणखा’ प्ले कर सकती थी? मुझे लगता है कि मैं कर सकती थी। अब मैं कंफर्म करती हूं कि मैं फिल्म में नहीं हूं। बताया जा रहा है कि दिवाली 2026 को ‘रामायण’ का पहला पार्ट और दिवाली 2027 को दूसरा पार्ट रिलीज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ