न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KSBKBT 2 अपडेट: क्या अंगद वाकई दोषी है, मुश्किल में फंसी तुलसी, कौन बनेगा उसका सहारा?

टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आया बड़ा ट्विस्ट। अंगद की गिरफ्तारी के बाद तुलसी ने जमानत से किया इनकार। क्या है सच्चाई? नई एंट्री से बदलेगा पूरा खेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 1:06:16

KSBKBT 2 अपडेट: क्या अंगद वाकई दोषी है, मुश्किल में फंसी तुलसी, कौन बनेगा उसका सहारा?

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ताज़ा एपिसोड में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। पुलिस तुलसी के बेटे अंगद को अचानक गिरफ़्तार कर ले जाती है। उस पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए एक एक्सिडेंट को अंजाम दिया है। अंगद की गिरफ्तारी से तुलसी और उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जैसे ही हेमंत को इस घटना की जानकारी मिलती है, वे तुरंत घर लौट आते हैं। वे अंगद की जमानत करवाने के लिए मिहिर से पेपर्स पर साइन करवाने ही वाले होते हैं, तभी तुलसी उन्हें रोक देती है। वो साफ कहती है कि वह अपने बेटे की बेल नहीं चाहती।

तुलसी की सख्ती या न्याय का पक्ष?

मिहिर समेत परिवार के अन्य सदस्य तुलसी को समझाने की पूरी कोशिश करते हैं कि अंगद को बेल मिलनी चाहिए क्योंकि शायद वह निर्दोष है। लेकिन तुलसी अडिग रहती है और कहती है कि अगर उसका बेटा दोषी है, तो उसे अपनी गलती की सज़ा भी भुगतनी चाहिए। इस पर अंगद अपनी मां को भरोसा दिलाने की कोशिश करता है कि गाड़ी वो नहीं चला रहा था, बल्कि उसका दोस्त गाड़ी के पीछे था।

क्या अंगद को जानबूझकर फंसाया जा रहा है?

अंगद अपने दोस्त से पुलिस को कॉल करवाता है ताकि सच सामने आ सके। लेकिन हैरानी की बात यह होती है कि उसका दोस्त पुलिस को बताता है कि गाड़ी अंगद ही चला रहा था। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच की बात करती है। वहीं, एक रहस्यमय व्यक्ति इस फुटेज को डिलीट करवाने के प्रयास में लग जाता है, जिससे सच्चाई पर परदा डाला जा सके।

नई एंट्री बदलेगी खेल?

इस पूरे ड्रामे में अब एक नया किरदार सामने आता है — एक लड़की, जो ट्रैफिक पुलिस वाले की बहन है। वह वही पुलिस वाला है जो रिश्वत लेकर सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की तैयारी में है। लेकिन उसकी बहन खुद ही वह फुटेज देख लेती है और हैरान रह जाती है कि गाड़ी तो अंगद चला ही नहीं रहा था। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ये नया किरदार किस तरह से सच्चाई उजागर करता है और क्या वह विरानी परिवार की मदद कर पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी