न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष्णा ने कश्मीरा की बोल्ड फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश, रिया ने भाई शौविक को बताया ‘सच्चा वॉरियर’

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने गुरुवार (2 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। कृष्णा ने इस मौके पर कश्मीरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 4:36:13

कृष्णा ने कश्मीरा की बोल्ड फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश, रिया ने भाई शौविक को बताया ‘सच्चा वॉरियर’

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने गुरुवार (2 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। कृष्णा ने इस मौके पर कश्मीरा की कुछ फोटो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे बहुत बोल्ड दिखाई दे रही हैं। कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कश्मीरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कृष्णा ने कैप्शन में लिखा कि मेरे लिए तुम अभी भी वैसी हो, जिससे मैं पहली बार मिला था। मेरे लिए तुम हमेशा 33 वर्ष की ही रहोगी। पहली फोटो में कश्मीरा बेडरूम में बोल्ड पोज दे रही हैं।

कुछ यूजर यह वीडियो देख भड़क गए और कृष्णा को ट्रोल किया। यूजर्स ने कुछ ऐसे कमेंट किए, ‘कुछ तो शर्म करो कृष्णा’, ‘पहला आदमी देखा है जो अपनी पत्नी को पब्लिकली एक्सपोज करता है’, ‘कुछ पर्सनल भी रखो भाई।’ उल्लेखनीय है कश्मीरा की कृष्णा के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले कश्मीरा ने प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी। कृष्णा और कश्मीरा की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।

शौविक ने पोस्ट की फोटो तो रिया ने दिया यह रिएक्शन

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती उनके निधन के बाद से ही सुर्खियों में हैं। रिया कानूनी दाव-पेंच में फंस गई थीं। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती अब सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। हाल ही में रिया ने एक पोस्ट में शौविक को वॉरियर बताया है। दरअसल शौविक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इसमें शौविक एक खाली सड़क पर पीठ पर बैग टांगे हुए कहीं जाते हुए दिख रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए शौविक ने अपने पिछले एक साल का सफर बताया। उन्होंने बताया कि ये एक साल उनके लिए कैसा रहा। साथ ही उन्होंने ऐसे समय में उनका साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। शौविक की इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा बहादुर भाई, मेरा सच्चा वॉरियर।' काम की बात करें तो रिया को फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो