न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म नहीं हुई खटास! कपिल शर्मा शो में आएंगे ‘मामा’ गोविंदा, तो गायब रहेगा ‘भांजा’, कृष्णा ने बताया कारण

करीब तीन सप्ताह पहले वापसी करने वाले मनोरंजन से भरपूर कपिल शर्मा शो ने एक बार फिर से अपनी जड़ें जमा ली हैं। लोग हर शनिवार-रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 1:37:59

खत्म नहीं हुई खटास! कपिल शर्मा शो में आएंगे ‘मामा’ गोविंदा, तो गायब रहेगा ‘भांजा’, कृष्णा ने बताया कारण

करीब तीन सप्ताह पहले वापसी करने वाले मनोरंजन से भरपूर कपिल शर्मा शो ने एक बार फिर से अपनी जड़ें जमा ली हैं। लोग हर शनिवार-रविवार को शो का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। इसमें कपिल, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, भारती सिंह, किकू शारदा, सुमोना सहित सभी की लाजवाब प्रस्तुतियां रहती हैं। अर्चना पूरण सिंह के हंसने का अंदाज भी खास है। शो से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

जल्द ही कॉमेडी के बादशाह गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा शो में आने वाले हैं। इस एपिसोड से गोविंदा के भांजे कृष्णा गायब रहेंगे। कृष्णा ने टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। उल्लेखनीय है कि गोविंदा और कृष्णा के बीच काफी समय से संबंध बिगड़े हुए हैं। कृष्णा ने कहा कि मैं पिछले 15 दिनों से अपनी फिल्म और कपिल के शो के लिए रायपुर और मुंबई के बीच खूब चक्कर लगा रहा हूं।

कृष्णा ने कहा, शो के लिए कर सकता हूं डेट्स एडजस्ट लेकिन…

शो के लिए मैं अपनी डेट्स एडजस्ट कर सकता हूं, लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि शो में वो आ रहे हैं तो मैं फिर उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं। इसलिए मैंने उस एपिसोड के लिए डेट भी एडजस्ट नहीं की। मुझे लगता है कि दोनों पार्टी साथ में स्टेज शेयर नहीं करेगी। ये मेरी तरफ से भी होगा और उनकी तरफ से भी। अब ये कॉमेडी शो है तो पता नहीं कौनसी बात बाद में बड़ी बन जाए और फिर वही सब होगा कि ऐसा बोल दिया, वैसा बोल दिया। मैं कोई इश्यू नहीं बनाना चाहता। मुझे पता है कि ऑडिशयंस चाहती होगी कि जब गोविंदाजी आएं तो मैं भी मस्ती करूं, लेकिन मुझे लगता है कि परफॉर्म ना करना ही बैटर है।

पहले भी गोविंदा के आने पर शो से नदारद रहे कृष्णा

कृष्णा ने कहा कि भले ही मेरे और गोविंदा के बीच का रिलेशन खराब हो, लेकिन मैं नहीं चाहता कि कपिल शर्मा और शो की क्रिएटिव टीम का गोविंदा के साथ रिलेशन खराब हो। पिछले साल नवंबर में भी जब गोविंदा शो में आए थे तब भी कृष्णा शो में नहीं आए थे। उन्होंने इसको लेकर इंटरव्यू भी दिया था। साल 2019 में भी जब गोविंदा, सुनीता और उनकी बेटी टीना आहूजा कपिल के शो पर आए थे, तो कृष्णा गायब थे क्योंकि सुनीता उनके साथ स्टेज शेयर नहीं करना चाहती थीं।

पूर्व में गोविंदा ने कहा था कि मैं पब्लिक में इस मुद्दे को लेकर बात करने से काफी दुखी हूं, लेकिन अब बहुत हो गया और सच्चाई सामने आनी चाहिए। मैंने कृष्णा को लेकर रिपोर्ट पढ़ी कि उन्होंने शो में इसलिए परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मुझे इनवाइट किया गया था। कृष्णा ने हमारे रिश्ते पर बात की और कई मानहानिकारक टिप्पणियां की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर