न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा के साथ फिर डांस करने को बेकरार हैं कृष्णा, रानी के पैर छूना चाहती थीं यह एक्ट्रेस लेकिन...

कृष्णा अभिषेक अब मनोरंजन की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन चुका है। कृष्णा कई सालों से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनका डांस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Oct 2024 7:17:57

2 News : गोविंदा के साथ फिर डांस करने को बेकरार हैं कृष्णा, रानी के पैर छूना चाहती थीं यह एक्ट्रेस लेकिन...

कृष्णा अभिषेक अब मनोरंजन की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन चुका है। कृष्णा कई सालों से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनका डांस और कॉमेडी स्टाइल शानदार है। कृष्णा हाल ही कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ नजर आए थे। अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हुए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन में बिजी हो गए हैं। कृष्णा इसके शनिवार (12 अक्टूबर) को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में अपने मामा दिग्गज एक्टर गोविंदा की फिल्म 'राजा बाबू' के गेटअप में नजर आने वाले हैं।

ऐसे में उन्होंने एपिसोड के ऑनएयर होने से पहले इसका प्रोमो शेयर कर गोविंदा के लिए इमोशनल पोस्ट लिखी है। कृष्णा ने लिखा, “लोग कहते हैं कि मैं बहुत टैलेंटेड हूं। जब शरीर में आधा खून गोविंदा मामा जैसे बेहद टैलेंटेड एक्टर का हो तो जोर तो मारेगा ही। लव यू ची ची मामा। ये आपके लिए है। आप जल्दी से ठीक हो जाइए। मैं एक बार फिर आपके साथ डांस करना चाहता हूं।” कृष्णा की इस पोस्ट पर गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने कमेंट किया है।

यशवर्धन ने लिखा, “बिल्कुल सही।” इस एपिसोड में करीना कपूर खान अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करती नजर आएंगी। बता दें गोविंदा ने करिश्मा के साथ ‘राजा बाबू’ सहित कई मूवी में काम किया था। उल्लेखनीय है कि गोविंदा और कृष्णा के बीच कुछ सालों से विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से वे एक-दूसरे से मिलने से बचते हैं। फैंस चाहते हैं कि उनका विवाद जल्द से जल्द खत्म हो जाए। गोविंदा हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गए थे, जब उनकी ही रिवॉल्वर से वे पैर में गोली लगा बैठे। उन्हें ठीक होने में अभी कुछ समय लगेगा।

सिंदूर खेला उत्सव में भाग लेने पहुंचीं शर्लिन चोपड़ा का रानी मुखर्जी के साथ वीडियो वायरल

मुंबई में मुखर्जी परिवार ने हर बार की तरह इस बार भी दुर्गा पंडाल सजाया। काजोल और उनकी कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी इसका मुख्य आकर्षण रहीं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी नजर आए। सिंदूर खेला उत्सव में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी पंडाल पहुंची थीं। शर्लिन ने रानी को सिंदूर लगाने से पहले पैर छूने की कोशिश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शर्लिन पंडाल में रानी के पास मुस्कुराते हुए जाती हुई नजर आ रही हैं।

शर्लिन जब रानी के पैर छूने के लिए झुकी तो वह हैरान रह गईं। रानी ने पीछे हटते हुए शर्लिन को रोक दिया और हाथ जोड़ लिए। रानी ने शर्लिन को हाथ के इशारे से ऐसा न करने के लिए भी कहा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। शर्लिन बालों में फूल लगाए रेड और गोल्डन कलर की रेशम की साड़ी पहने हुए थी।

रानी लाल ब्लाउज के साथ क्रीम और गोल्डन साड़ी में कयामत लग रही थीं। यूजर्स शर्लिन का मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, “शर्लिन को काम चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “ओहो आज तो इसके अंदर संस्कार आ गए।” तीसरे ने लिखा, “100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।” उल्लेखनीय है कि शर्लिन अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री