न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 7 साल बाद खत्म हुए कृष्णा-गोविंदा के गिले-शिकवे, इस मशहूर एक्टर ने इनके साथ रचाई तीसरी शादी

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इन दिनों नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा शो में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। कृष्णा शो में अपने मामा दिग्गज एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 7:09:39

2 News : 7 साल बाद खत्म हुए कृष्णा-गोविंदा के गिले-शिकवे, इस मशहूर एक्टर ने इनके साथ रचाई तीसरी शादी

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इन दिनों नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा शो में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। कृष्णा शो में अपने मामा दिग्गज एक्टर गोविंदा की स्टाइल में डांस करते दिखते हैं। कृष्णा को ऐसे देख फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि कई सालों से गोविंदा और कृष्णा के रिश्ते में दरार पड़ी हुई है, लेकिन अब लग रहा है कि सबकुछ सही हो गया है। दरअसल कुछ दिनों पहले गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। कृष्णा हाल ही मामा का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। कृष्णा ने बताया कि अब सब गिले-शिकवे दूर हो गए हैं।

गोविंदा जब गोली लगने की वजह से अस्पताल में थे तब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह उनसे अस्पताल में मिलने पहुंची थीं। कृष्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैंने जब चीची मामा के एक्सिडेंट के बारे में सुना, तब मैं ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने टूर लगभग कैंसिल कर दिया था, लेकिन अस्पताल के स्टाफ और कश्मीरा से बात करने के बाद मुझे पता चला कि मामा ठीक हैं। जैसे ही मैं भारत आया, मैं मामा से मिलने उनके घर पहुंचा, 7 साल में पहली बार। ऐसा महसूस हुआ कि मैं आधा वनवास काटकर आया हूं। वो ठीक हो रहे हैं।

मैं उनके साथ एक घंटे तक रहा। सात साल बाद नम्मू (गोविंदा की बेटी टीना) से मुलाकात हुई। वो बहुत ही भावुक पल था, मैंने बस उसे गले लगा लिया। हमने हंसी-मजाक किया, पुराने वक्त को याद किया। सबकुछ पहले जैसा महसूस हो रहा था। मेरी आंखों के सामने वो सारे पल आ गए जब मैं मामा और मामी के साथ रहा करता था। मैंने मामा को बोला कि हॉल तो पूरा बदल गया है। अब सभी मसले हल हो गए हैं, सब गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। मुझे खुशी हुई कि पहले की कोई बात नहीं हुई, परिवार ऐसे ही होते हैं। हमारे बीच गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन कोई भी चीज हमें बहुत वक्त तक दूर नहीं रख सकती है।

मामी (सुनीता आहूजा) से मुलाकात नहीं हुई क्योंकि वो व्यस्त थीं। सच बताऊं तो मुझे मामी से मिलने से डर लग रहा था। मुझे पता था वो मुझे डांटेंगी। पर आपसे नासमझी में कुछ गलती हो जाए तो बड़ों की डांट सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। कृष्णा से जब पूछा गया कि गलतफहमियां खत्म होने में इतना वक्त क्यों लगा तो उन्होंने कहा कि बस पता नहीं क्यों इतना टाइम लगा। काफी चीजें हो रही थीं जिस वजह से मिलना नहीं हो पा रहा था। अब तो मामा-मामी से मिलने जाता रहूंगा।

साउथ इंडियन एक्टर बाला ने आज अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ लिए सात फेरे

तमिल और मलयालम एक्टर बाला ने कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। बाला अब तीसरी बार विवाह बंधन में बंध गए हैं। बाला ने बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदार कोकिला से शादी की है। पिछले साल जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था तो कोकिला ने उनका खूब ध्यान रखा। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बाला ने आज बुधवार (23 अक्टूबर) सुबह 8:30 बजे एर्नाकुलम के कलूर पावकुलम मंदिर में शादी की।

शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही मौजूद रहे। बाला ने चेन्नई में रहने वालीं कोकिला से शादी रचाई है, जो उनकी मां की रिश्तेदारी में उनके अंकल की बेटी हैं। समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए बाला ने कहा कि कोकिला मेरी रिश्तेदार है और मेरी इच्छा है कि मेरी मां हमारे साथ जश्न मनाने के लिए यहां होती। वह 74 साल की हैं और उनका स्वास्थ्य खराब है, लेकिन वह वास्तव में इसमें शामिल होना चाहती थीं।

इस शादी ने कोकिला का सपना पूरा कर दिया है जो उन्होंने युवावस्था से संजोकर रखा था। बाला ने ये भी बताया कि कैसे मुश्किल की घड़ी में कोकिला ने उनका साथ दिया। बाला की पहली शादी सिंगर अमृता सुरेश से हुई थी लेकिन मतभेदों के कारण उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद उन्होंने एलिजाबेथ उदयन से शादी की। यह विवाह रजिस्टर्ड नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री