न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मामी की नाराजगी को लेकर कृष्णा ने दी यह रिएक्शन, लुक्स-वजन पर हुई कैटरीना की आलोचना तो विक्की...

दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनके भांजे एक्टर कृष्णा अभिषेक का विवाद जगजाहिर है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 8:37:22

2 News : मामी की नाराजगी को लेकर कृष्णा ने दी यह रिएक्शन, लुक्स-वजन पर हुई कैटरीना की आलोचना तो विक्की...

दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनके भांजे एक्टर कृष्णा अभिषेक का विवाद जगजाहिर है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आए, जबकि पहले उनकी शानदार ट्यूनिंग थी। हालांकि पिछले दिनों कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में पहुंचे गोविंदा को देख लगा था कि शायद नाराजगी खत्म हो गई, लेकिन ऐसा नहीं है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को लेकर एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सुनीता ने टाइमआउट विद अंकित नाम के एक पॉडकास्ट में कपिल शर्मा के शो में नहीं जाने का कारण कृष्णा और कश्मीरा को बताते हुए कहा था कि देखिए, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, मेरा उनके साथ जमता नहीं है। अगर कृष्णा और कश्मीरा नहीं होते, तो मैं शो करने के लिए राजी हो जाती लेकिन कृष्णा, कपिल के साथ हैं, इसलिए जब तक ऐसा है तो मैं शो पर नहीं जा सकतीं। अगर किसी ने एक बार मुझे निराश किया, तो मैं उस व्यक्ति को माफ नहीं कर सकतीं। लोग बुरा व्यवहार करते हैं तो मैं उनकी शक्ल भी नहीं देखती। अब इस पर कृष्णा ने रिएक्शन दी है।

कृष्णा ने एचटी सिटी के साथ बातचीत में कहा कि मैं सुनीता मामी को बहुत प्यार करता हूं। उन्होंने हमेशा मुझसे एक बेटे की तरह प्यार किया है और मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मामी को मुझसे नाराज होने का पूरा अधिकार है। मैं जानता हूं कि वो गुस्से में कई बातें कहती हैं, लेकिन ये सब कुछ और नहीं है। मैं उनको मनाने की कोशिश करूंगा, क्योंकि वो मेरी मामी हैं। बता दें कि सुनीता इससे पहले भी कई बार गोविंदा के सामने ही अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं।

krushna abhishek,comedian krushna abhishek,govinda,sunita ahuja,kashmira shah,kapil sharma,krushna sunita,katrina kaif,actress katrina kaif,vicky kaushal,actor vicky kaushal,katrina vicky

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की 3 साल पहले राजस्थान में हुई थी शादी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। वे जब-तब किसी न किसी बहाने एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब कैटरीना ने एक इंटरव्यू में विक्की की उस प्यारी प्रतिक्रिया को साझा किया है, जब उनके लुक्स और वजन बढ़ने को लेकर लोगों की आलोचनाएं सामने आईं तो उन्होंने कैसा सहयोगात्मक रवैया दिखाया।

उल्लेखनीय है कि कैटरीना कैफ फिटनेस और ग्लैमर की मिसाल मानी जाती हैं। हालांकि उन्हें शादी के बाद फिल्म के सेट पर हो या सोशल मीडिया पर, कई बार लुक्स और ओवरवेट के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है। कैटरीना ने बताया कि जब ये बातें उन्होंने विक्की को बताई तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुम जैसी हो, वैसी ही बहुत खूबसूरत हो।

और किसी को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि तुम्हें कैसा दिखना चाहिए। वजन या लुक्स में बदलाव जिंदगी का एक हिस्सा है और इसे स्वीकार करना चाहिए। दूसरों की नकारात्मक टिप्पणियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि विक्की की पिछली फिल्म ‘बैड न्यूज’ थी, जबकि कैटरीना ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री