न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष्णा ने की गोविंदा की मिमिक्री तो कपिल ने दे डाली चेतावनी, करीना ने बताया सैफ के टैटू का राज

हाल ही दिग्गज एक्टर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से खुद के पैर में गोली मार बैठे। इसके बाद उन्हें 3 दिन अस्पताल में भर्ती रहना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 7:23:51

2 News : कृष्णा ने की गोविंदा की मिमिक्री तो कपिल ने दे डाली चेतावनी, करीना ने बताया सैफ के टैटू का राज

हाल ही दिग्गज एक्टर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से खुद के पैर में गोली मार बैठे। इसके बाद उन्हें 3 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उनके भानजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल का रुख किया था। चूंकी कृष्णा विदेश में थे इसलिए वे गोविंदा से मिलने नहीं जा सके। हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोविंदा की हेल्थ अपडेट देते हुए उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। दरअसल कई सालों से मामा-भानजे के बीच किसी बात को लेकर ठनी हुई है और वे एक-दूसरे का सामना करने और बात करने से बचते हैं।

हालांकि पूर्व में जब उनके बीच सबकुछ ठीक था तो कृष्णा कई दफा गोविंदा की डांसिंग और कॉमेडी स्टाइल की कॉपी करते दिखते थे। अब वे एक बार फिर कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। वे नेटफ्लिक्स पर पिछले दिनों शुरू हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में मामा की मिमिक्री करते दिखेंगे। इस एपिसोड का वीडियो सामने आया है जिसमें करिश्मा और उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान ने शिरकत की।

कृष्णा इस दौरान गोविंदा के अवतार में नजर आए। बता दें गोविंदा और करिश्मा साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। कृष्णा ‘राजा बाबू’ मूवी वाले गोविंदा के लुक में आते हैं और करिश्मा के साथ डांस करते हैं। इस दौरान कपिल उन्हें चेतावनी देते हैं कि कहीं गोविंदा को किसी बात का बुरा ना लगे। वे कहते हैं कि ध्यान से ओरिजनल वाले ना देख लें।

इस पर कृष्णा कहते हैं कि गाली खाऊंगा घर पर आज। बता दें कि गोविंदा इस साल कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में पहुंचे थे। इसके बावजूद उनका मनमुटाव खत्म नहीं हुआ था। फैंस लंबे समय से चाह रहे हैं कि गोविंदा-कृष्णा का रिश्ता फिर से ट्रैक पर लौट आए, जिससे उन्हें उनकी प्यारी हंसती-मुस्कुराती डांसिंग जुगलबंदी दोबारा देखने को मिले।

krushna abhishek,actor krushna abhishek,govinda,krushna govinda,sunita,kashmera shah,raja babu,Kareena Kapoor Khan,karisma kapoor,kapil sharma show

करीना और करिश्मा कपूर ने कपिल के शो में की खूब मस्ती

बहरहाल कपिल के इस शो की बात करें तो करिश्मा और करीना जबरदस्त तरीके से रंग जमाने वाली हैं। बहनों ने काफी मस्ती की और साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले। ऐसा पहली बार हुआ है जब ‘लोलो’ और ‘बेबो’ दोनों साथ में कपिल के शो में पहुंची हैं। प्रोमो में दिख रहा है कि कपिल बहनों को स्टेज पर लेकर आते हैं और मजाक में अर्चना पूरन सिंह से कहते हैं, “जलन तो बहुत हो रही होगी, मेरी एक तरफ करीना, एक तरफ करिश्मा।”

कपिल की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। फिर जब कपिल ने करीना से पूछा, 'आपको करिश्मा की कौनसी एक आदत है जो बहुत इरिटेटिंग लगती है?' इस पर करीना ने कहा, “ये तैयार होने में काफी वक्त लेती है” फिर कपिल ने करीना से पूछा कि, “आपके बच्चे ज्यादा शरारती हैं या उनके पापा?”

करीना ने तपाक से कहा, “आपको तो पता होगा, आपके शो पर कितनी बार तो आ चुके हैं।” कपिल आगे करीना से कहते हैं, “हमें आपके और सैफ सर के रिलेशन के बारे में तब पता चला, जब उन्होंने टैटू बनवा लिया था आपके नाम का।” इस पर करीना कहती हैं, “नहीं, लेकिन मैंने ही बोला था टैटू बनाने के लिए। कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो मेरे नाम का टैटू बनवाओ।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री