न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा की पत्नी सुनीता को कृष्णा और कश्मीरा से है शिकायत, दोनों ने अभी तक उनसे नहीं मांगी माफी, बोलीं...

फैंस गोविंदा और कृष्णा अभिषेक यानी मामा-भांजे की जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं। वे हमेशा उनकी मजबूत बोंडिंग चाहते हैं। दोनों ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 11:17:40

गोविंदा की पत्नी सुनीता को कृष्णा और कश्मीरा से है शिकायत, दोनों ने अभी तक उनसे नहीं मांगी माफी, बोलीं...

फैंस गोविंदा और कृष्णा अभिषेक यानी मामा-भांजे की जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं। वे हमेशा उनकी मजबूत बोंडिंग चाहते हैं। दोनों ही कलाकार अपनी अदाकारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। खास तौर से उनकी कॉमेडी और डांस बहुत लोकप्रिय है। मामा-भांजे के बीच 6-7 साल पहले विवाद हो गया था। हालांकि पिछले साल के अंत तक दोनों के बीच सब ठीक हो गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे के साथ सारे गिले-शिकवे दूर कर लिए थे।

इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का कहना है कि ना तो कृष्णा और ना ही उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने उनसे माफी मांगी है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में जब सुनीता से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कृष्णा को माफ कर दिया है तो उन्होंने कहा कि मेरा कृष्णा से कुछ भी नहीं है। मैंने अभी तक उससे बात नहीं की है। जब गोविंदा को गोली लगी थी वो घर आया था पर मैं 9.30 बजे सो जाती हूं और वो रात को 10 बजे आया। तो हम नहीं मिले। मेरे मन में कृष्णा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है और वह मेरे लिए परिवार की तरह हैं।

मैंने बचपन से उसे पाला है तो कितनी देर तक कोई नाराज रह सकता है। लेकिन मैं अभी तक उससे नहीं मिली हूं और रही बात माफी की तो गलती उसने नहीं की थी और दोनों (कृष्णा और सुनीता) ने माफी नहीं मांगी है तो मैं कैसे माफ करूं? कृष्णा ने गोविंदा से माफी मांगी थी कपिल के शो में, लेकिन मुझसे नहीं। कश्मीरा गोविंदा से मिलने आई थी अस्पताल, लेकिन जब मैं वहां थी तब वह नहीं आईं।

sunita ahuja,govinda,govinda sunita,superstar govinda,comedian krushna abhishek,kashmera shah,krushna kashmera,kapil show

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच इस तरह बढ़ती गईं दूरियां

उल्लेखनीय है कि गोविंदा और कृष्णा में लंबे समय तक बोल-चाल बंद रही। झगड़े की जड़ कृष्णा का मजाक था जो कि मामा को पसंद नहीं आया। दरअसल कृष्णा ने गोविंदा के ऑन स्क्रीन रोल्स पर चुटकी ली थी। दोनों के बीच दूरियां तब और बढ़ गईं जब सुनीता ने भी खुद को कृष्णा के परिवार से अलग कर लिया। कई सालों तक दोनों के बीच का झगड़ा लगातार लाइमलाइट में रहा। गोविंदा-सुनीता जब भी कपिल के शो में आते तो उस एपिसोड से कृष्णा गायब हो जाते थे।

साथ ही कृष्णा भी अपने जोक्स में गोविंदा का नाम लेने से बचते दिखते थे। कृष्णा ने गोविंदा पर आरोप लगाया था कि वो उनके बच्चों से हॉस्पिटल में भी नहीं मिले थे। इस पर गोविंदा ने इसे झूठ बताया था। गोविंदा पिछले साल जब कपिल के शो में आए थे तब कृष्णा ने सबके सामने माफी मांगी थी और कहा था कि आज मेरा वनवास खत्म हो गया। तब गोविंदा ने कहा था कि माफी अपनी मामी से मांगना।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री