न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KRK ने कंगना पर साधा निशाना, इस फिल्म के रीमेक में दिखेंगे सनी, अनुपम ने पूछा मां से यह सवाल

दो दिन पहले देश में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्म पुरस्कार दिए गए। अक्सर किसी न किसी कारण से विवादों में रहने वाले एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 8:11:21

KRK ने कंगना पर साधा निशाना, इस फिल्म के रीमेक में दिखेंगे सनी, अनुपम ने पूछा मां से यह सवाल

दो दिन पहले देश में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्म पुरस्कार दिए गए। अक्सर किसी न किसी कारण से विवादों में रहने वाले एक्टर कमाल आर खान को कुछ विजेताओं के साथ समस्या है। केआरके ने ट्विटर पर एक के बाद एक लोगों को अपना निशाना बनाया। केआरके ने सबसे पहले लिखा, “एक समय था जब पद्म अवार्ड का बहुत मूल्य था क्योंकि यह कुछ बहुत ही सम्मानित लोगों को दिए जाते थे। और भाजपा सरकार वह पुरस्कार उन लोगों को दे रही है, जो अपना किचन चलाने के लिए सॉफ्ट पोर्न बना रहे हैं। यह इस बात का सबूत है कि भाजपा ने देश को तबाह कर दिया है।

केआरके का इशारा एकता कपूर की ओर था और वे उनके जी5 कंटेंट के लिए निशाना बना रहे थे। इसके बाद केआरके ने कंगना रनौत पर हमला बोला। केआरके ने लिखा, “कंगना दीदी को किसलिए पद्मश्री पुरस्कार मिला है? सिर्फ इसलिए कि वे बीजेपी का समर्थन करती हैं? वे मुसलमानों से नफरत करती हैं? वे अपने फायदे के लिए कोई ड्रामा करती हैं? वे ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी और को गाली देती हैं? सच तो यह है कि वे 2 रुपए की भी हकदार नहीं हैं, पद्मश्री पुरस्कार को तो भूल ही जाइए।” गौरतलब है कि केआरके पूर्व में ऐसे ही बयान के साथ कई एक्टर्स से पंगा ले चुके हैं।

krk,kamaal r khan,sunny deol,anupam kher,padma shri award,bollywood news in hindi

मलयालम हिट फिल्म के रीमेक में रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर बनेंगे सनी!

एक्शन हीरो की छवि के साथ लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सनी देओल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन जल्द ही वे धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। वे इन दिनों निर्देशक आर.बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म चुप में काम कर रहे हैं। चर्चा है कि वे जल्द ही 2018 में आई मलयालम हिट क्राइम थ्रिलर फिल्म जोसेफ के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। इसका निर्देशन एम. पद्मकुमार करेंगे, जिन्होंने मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था और निर्माण कमल मुकुट करेंगे।

फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। सनी एक रिटायर्ड पुलिस अफसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। कहानी चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी गदर 2 भी लेकर आ रहे हैं। गदर 2 का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। सनी बड़ी और एक्शन से भरपूर फिल्मों के साथ कमबैक करेंगे। वे राजनीति में भी बिजी हैं।

अनुपम खेर ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे फैंस से जुड़े रहने के लिए आएदिन मजेदार पोस्ट शेयर करते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी मां दुलारी से पूछ रहे हैं कि उन्हें 'गंजू पटेल' क्यों बुलाती हैं। दुलारी बेहद फनी अंदाज में जवाब देती हैं। वीडियो में कैमरे के पीछे से अपनी मां से पूछते दिख रहे हैं कि 'आप मुझे गंजू पटेल क्यों बुलाती हो?'... ये सुनकर दुलारी जवाब देती हैं- 'तू है ना गंजू पटेल... तू ऐसा ही था, पता नहीं ये दो-चार बाल कहां से आए! मैं हैरान हूं।’

अनुपम पैदा होते ही गंजे थे। अनुपम के लिए दुलारी ने भगवान से खूब प्रार्थना की थी। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ‘मॉम मुझे हमेशा गंजू पटेल बुलाती रहती हैं। आखिरकार मैंने उनसे कड़ी आवाज में इसका कारण पूछ ही लिया!! उन्होंने कहा था कि मैं पैदा ही गंजा हुआ था और इसके बाद उन्होंने अपनी हथेली से मेरे सिर की तुलना की। इसके बाद कई तरह की मजेदार कहानियां भी हैं। एंजॉय करें।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर