न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KRK ने प्रियंका-निक और सैफ-करीना के दोनों बेटों को लेकर की विवादित टिप्पणी, यूजर्स ने की खिंचाई

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इसके लिए उन्हें चाहे कोई भी हथकंडा अपनाना पड़े। इसमें सबसे ज्यादा मदद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 4:20:58

KRK ने प्रियंका-निक और सैफ-करीना के दोनों बेटों को लेकर की विवादित टिप्पणी, यूजर्स ने की खिंचाई

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इसके लिए उन्हें चाहे कोई भी हथकंडा अपनाना पड़े। इसमें सबसे ज्यादा मदद मिलती है विवादित बयान से। एक्टर कमाल आर खान यानी कि केआरके के साथ कुछ ऐसा है। इस चक्कर में उन्हें कई बार लेने के देने पड़ चुके हैं। उल्टे सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी खिंचाई कर देते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल केआरके ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी विवादित भविष्यवाणी की है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी, सैफ अली खान व करीना कपूर के दोनों बेटों को लेकर जो भविष्यवाणी की है, उन पर यूजर्स भड़क गए।


‘प्रियंका से 10 साल में तलाक ले लेंगे निक’

केआरके ने पहला ट्वीट किया कि निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे। केआरके ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि सैफ और करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह कभी अपने नाम की वजह से सुपरस्टार एक्टर नहीं बनेंगे। तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा कि ये एक्टर बड़ा स्टार बनेगा, लेकिन अपने पिता के निधन के बाद। इसमें केआरके ने किसी का नाम नहीं लिखा। इन ट्वीट्स की वजह से केआरके ट्रोल हो रहे हैं।

कोई यूजर कह रहा है, कभी तो कुछ अच्छा बोल लिया करो तो कोई कमेंट कर रहा है कि जिस दिन भारत आएगा, उस दिन सबके सामने सलमान भाई से माफी मांगेगा। एक यूजर ने लिखा कि आपको सिखाया जाना चाहिए कि अपनी हद में कैसे रहना चाहिए। वे कुछ भी करें, लेकिन आपको किसी के पर्सनल लाइफ पर कमेन्ट करने का कोई अधिकार नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये थोड़ा ज्यादा हो गया है। प्लीज दूसरों की पर्सनल लाइफ पर कमेन्ट करना बंद करो।


krk,kamaal r khan,nick jonas,priyanka chopra,saif ali khan,Kareena Kapoor,taimur,Salman Khan,aamir khan,krk tweet,bollywood news in hindi

सलमान ने केआरके पर किया हुआ है मानहानि का केस

आपको बता दें कि सलमान ने केआरके पर मानहानि का केस दर्ज किया हुआ है। सलमान की लीगल टीम का कहना है कि केआरके ने एक्टर और उनके एनजीओ बीइंग ह्यूमन के खिलाफ कई नेगेटिव स्टेटमेंट दिए हैं। केस दर्ज होने के बाद जहां पहले केआरके ने सलमान को खुली चुनौती दी थी, बाद में फिर उनकी फिल्मों को लेकर किए गए रिव्यू के वीडियो डिलीट कर दिए थे। केआरके ने लिखा था कि सलमान मैंने आपकी फिल्मों के जितने रिव्यू किए थे वो सब डिलीट कर दिए हैं क्योंकि मैं आपको या किसी और को दुखी नहीं देखना चाहता।


आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर भी की थी भविष्यवाणी!

इससे पहले केआरके ने आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। केआरके ने ट्वीट कर लिखा था कि आमिर भाईजान आप महान हो। आपके ईमानदार होने पर सलाम करता हूं। भाई आपको यह बात आज बुरी लग सकती है। लेकिन अगर आपको याद हो तो मैंने कुछ सालों पहले ही कह दिया था आप किरण राव को एक दिन तलाक दे देंगे और आज यह सच हो गया है। यह हो क्या रहा है कि मैं जो भी कहता हूं, वही सच निकलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका