न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KRK ने रणवीर पर साधा निशाना, आलिया ने BTS वीडियो शेयर कर बताई रिलीज डेट, ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसको लेकर वे कई बार आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 6:35:11

KRK ने रणवीर पर साधा निशाना, आलिया ने BTS वीडियो शेयर कर बताई रिलीज डेट, ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसको लेकर वे कई बार आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। अब केआरके ने इन दिनों बॉलीवुड में खूब सफलता बटोर रहे एक्टर रणवीर सिंह को लेकर भी चौंकाने वाली बात बोली है। केआरके का कहना है कि रणवीर को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए उनके पिता ने यशराज बैनर को 20 करोड़ रुपए दिए थे। दरअसल केआरके ने यशराज की फिल्म 'बंटी और बबली 2' का रिव्यू कर कहा, "यशराज ने आज तक जिसे भी लॉन्च किया, वह फ्लॉप ही रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि रणवीर को भी यशराज ने लॉन्च किया और वह तो आज स्टार है।"

उन्होंने आगे कहा, "आदित्य चोपड़ा ने रणवीर को लॉन्च नहीं किया, बल्कि रणवीर, आदित्य के जरिए लॉन्च हुआ था। उसके पिता ने आदित्य को 20 करोड़ रुपए दिए थे। फिर यशराज फिल्म्स ने उसे लॉन्च किया।" उल्लेखनीय है कि रणवीर ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू कैटेगरी में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। आपको बता दें कि केआरके ने 2005 में आई फिल्म 'सितम' से करियर की शुरुआत की थी। वे शो 'बिग बॉस 3' में भी थे। केआरके इससे पहले सलमान खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, मनोज बाजपेयी सहित कई सितारों से भी पंगा ले चुके हैं।

आलिया-रणवीर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्ममेकर करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बारे में आलिया ने जानकारी दी है।

आलिया ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। ये फिल्म का बीटीएस वीडियो है जिसमें सभी को शूटिंग करते हुए दिखाया जा रहा है। शूटिंग के 50 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही आलिया ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। आलिया ने लिखा, 'म्यूजिक, डांस, कलाकारों की टुकड़ी, थोड़ा सा ड्रामा और ढेर सारा प्यार सिर्फ आपके लिए लोड हो रहा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है! इस कहानी को पूरा करने के लिए वहीं मिलते हैं।'

एक बीटीएस वीडियो के साथ करण ने भी कैप्शन में लिखा, ‘‘7 साल के लंबे वक्त के बाद, यह मुझे यहां आकर और यह ऐलान करने के लिए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी अगली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 10 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। जो हम आपके लिए तैयार कर रहे हैं उसके भरपूर मनोरंजन के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं!" इस फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं।

30 नवंबर को नील भट्ट संग सात फेरे लेंगी ऐश्वर्या शर्मा

स्टार प्लस का चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आ रहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी। ऐश्वर्या अपने को-स्टार नील भट्ट संग मंगलवार (30 नवंबर) को सात फेरे लेंगी। ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटो सामने आई हैं, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने हरे रंग की ड्रेस पहनी है। मिनिमल मेकअप लुक ऐश्वर्या पर खूब जंच रहा है। उनके फैमिली मेंबर्स ने भी मैचिंग आउटफिट्स पहने थे।

शादी की रस्में मध्य प्रदेश के उज्जैन में पूरी की जाएंगी। ऐश्वर्या-नील की पहली मुलाकात सीरियल के सेट पर हुई थी। दोनों करीब 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी के बाद कपल मुंबई में अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करेगा। इसमें टीवी इंडस्ट्री के कई नामी-गिरामी चेहरे नजर आ सकते हैं। कुछ महीने पहले ही ऐश्वर्या और नील के रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो