न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तेरे इश्क में’ धनुष के अपोजिट होंगी कृति, देखें वीडियो, मुनव्वर को पत्नी ने ऐसे किया बर्थडे विश

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘रांझणा’ के मेकर्स अब ‘तेरे इश्क में’ मूवी लेकर आए हैं। इसमें एक बार फिर से साउथ इंडियन स्टार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 7:32:28

2 News : ‘तेरे इश्क में’ धनुष के अपोजिट होंगी कृति, देखें वीडियो, मुनव्वर को पत्नी ने ऐसे किया बर्थडे विश

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘रांझणा’ के मेकर्स अब ‘तेरे इश्क में’ मूवी लेकर आए हैं। इसमें एक बार फिर से साउथ इंडियन स्टार धनुष ही लीड रोल में होंगे जबकि इसकी लीड एक्ट्रेस का खुलासा भी हो गया है। धनुष के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएंगी। इस फिल्म में एक दर्दनाक लव स्टोरी दिखाई जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है। इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है।

कलर येलो प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले जो वीडियो शेयर किया था उसमें लिखा था, “कुछ प्रेम कहानियां आग की लपटों से शुरू होती हैं। ‘तेरे इश्क में’ से शंकर और मुक्ति की कभी ना भुलाए जाने वाली कहानी।” वीडियो में एक आशिक (धनुष) हाथ में शराब की बोतल लिए, मुंह में सिगरेट दबाए अपनी प्रेमिका के लिए कुछ कहता हुआ आता है और आग लगा देता है। आखिर में एक लड़की की आवाज आती है। आज मंगलवार (28 जनवरी) को सामने आए वीडियो में पता चल गया कि वह लड़की कृति है।

इस टीजर के कैप्शन में लिखा है, “जहां इश्क का जुनून हो, वहां कहानी अलग होती है। मुक्ति के रूप में रांझणा वर्ल्ड में कृति सेनन का स्वागत है।” वीडियो में हाथ में पेट्रोल लिए कृति अपने ऊपर डालती हैं और फिर सिगरेट पीती हैं। इसमें वो बोलती दिखती हैं, “तुम्हें मोहब्बत है मुझसे ये जानती हूं मगर, इश्क ही मुझे हो ये जरूरी तो नहीं। तुम अपनी वहशत में उठा लो शहर सारा, मैं भी दर्द में कराहूं ये जरूरी तो नहीं।
लाजमी है कि तुम्हारा डराना मुझको, पर मैं डर ही जाऊं ये जरूरी तो नहीं, तुम मंदिर में शिवालों में पटक लो माथा, मुक्ति मिल ही जाए ये जरूरी तो नहीं।” फिल्म में कृति, ‘मुक्ति’ तो धनुष ‘शंकर’ के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण कलर येलो प्रोडक्शन और टी-सीरीज कंपनी के तहत हो रहा है। फिल्म 25 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी।

महजबीन कोटवाला ने मुनव्वर फारुकी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा...

‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी आज मंगलवार (28 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। मुनव्वर की पत्नी महजबीन कोटवाला ने रोमांटिक पोस्ट के जरिये उन्हें विश किया। महजबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस दौरान कपल सनसेट एंजॉय करते दिखे। मुनव्वर व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं तो महजबीन रेड ड्रेस में कहर बरपा रही हैं।

महजबीन ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे हबी।” बता दें मुनव्वर ने पिछले साल BB 17 का खिताब जीतने के कुछ समय बाद ही मेकअप आर्टिस्ट महजबीन के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह कर लिया था। दोनों ने पहली मुलाकात के बाद ही जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। महजबीन की पहली शादी से एक बेटी है और मुनव्वर का बेटा साथ रहता है।

इस बीच एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने मुनव्वर के साथ तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा करते हुए मजेदार तरीके से विश किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ओजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसकी कोई पहली कॉपी बन ही नहीं सकती।” दोनों जल्द ही शो ‘फर्स्ट कॉपी’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री