न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने इनके साथ फोटो शेयर कर रिश्ता किया कंफर्म, अभिषेक-अमिताभ ने ऐश्वर्या को नहीं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें कृति के डबल रोल हैं और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Nov 2024 8:43:24

2 News : कृति ने इनके साथ फोटो शेयर कर रिश्ता किया कंफर्म, अभिषेक-अमिताभ ने ऐश्वर्या को नहीं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें कृति के डबल रोल हैं और काजोल व शहीर शेख की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। कृति ने दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कृति अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ पोज देती नजर आईं। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

शेयर की गईं तस्वीरों में कृति के अलावा उनके माता-पिता, बहन नुपुर सेनन और उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन भी हैं। सबसे ज्यादा ध्यान कबीर ने खींचा। कृति के दिवाली सेलिब्रेशन में उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट भी शामिल हुए। इसके अलावा एक्टर वरुण शर्मा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी जश्न का हिस्सा बने। कृति ने कैप्शन में लिखा, “परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली…सभी को दिवाली की शुभकामनाएं!!!”

बता दें इस साल की शुरुआत से ही कृति और कबीर को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। दोनों को कुछेक मौकों पर साथ स्पॉट किया गया। कुछ समय पहले कृति अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए ग्रीस पहुंची थीं, वहां से एक वीडियो सामने आया। इसमें वह कबीर के साथ डांस करती नजर आईं। इसके अलावा लंदन से दोनों की बैक साइड तस्वीर भी सामने आई थी। फैंस उनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार अटकलें लगा रहे हैं।

हालांकि अभी तक न तो कृति और न ही कबीर ने इस मामले में कोई बयान दिया है। बता दें कबीर का जन्म नवंबर 1999 में हुआ था। कबीर ब्रिटेन के एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में की है। वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक भी हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अटकलों को मिला जोर

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच लंबे समय से खटास की खबरें आ रही हैं। एक के बाद एक घटनाओं से लगातार संकेत मिलते ही जा रहे हैं कि उनका मामला गड़बड़ाया हुआ है। अब एक बार फिर से फैंस को कुछ ऐसा ही अंदेशा हो रहा है। दरअसल पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या ने शुक्रवार (1 नवंबर) को अपना 51वां जन्मदिन मनाया।

उन्हें सोशल मीडिया पर दुनियाभर के लोगों और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ढेरों बधाइयां मिलीं, लेकिन फैंस को वो विश नजर नहीं आई जिसका वे सुबह से रात तक इंतजार कर रहे थे। ऐश्वर्या के पति अभिषेक ने फिर से उनकी अनदेखी कर दी। यहां तक कि सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाले अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन को भी ऐश्वर्या का बर्थडे याद नहीं आया।

ऐसे में यूजर्स बाप-बेटे की जोड़ी को जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर चल क्या रहा है। न तो कपल अलग होने की घोषणा कर रहा है और न ही साथ नजर आ रहा है। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर ही जहां-तहां दिखती हैं। दूसरी ओर, अभिषेक भी अकेले ही विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं।

ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे से कन्नी काट रहे हैं। अफवाहों का बाजार गरम है और माना जा रहा है कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। सिर्फ घोषणा बाकी है। इन दिनों अभिषेक का नाम एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों ने दो साल पहले ‘दसवीं’ फिल्म में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री