न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोने लगी थीं कृति, फुटबॉलर के साथ दिखीं एक्ट्रेस को लेकर लग रहीं अटकलें

कृति सेनन इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार खबरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 7:16:04

2 News : इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोने लगी थीं कृति, फुटबॉलर के साथ दिखीं एक्ट्रेस को लेकर लग रहीं अटकलें

कृति सेनन इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। इस बीच कृति ने हाल ही बैक-टू-बैक फिल्मों को प्रमोशन करते समय स्टार्स को होने वाली परेशानी को लेकर बात की। कृति ने रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा कि प्रमोशन बहुत थका देने वाला हो सकता है। जब मैं ‘भेड़िया’ (2022) का प्रमोशन कर रही थी तो मैं लगभग टूट सी गई थी।

उस साल मेरी दो या तीन अन्य फिल्में रिलीज हुई थीं, इसलिए मैं पहले ही दो या तीन बार प्रमोशन कर चुकी थी। ‘भेड़िया’ का प्रचार करते समय, हम अलग-अलग जगहों पर ट्रेवल कर रहे थे। हमने रात में एक चार्टर भी लिया, शहरों को जंप करते हुए, रात को सोते हुए, दूसरे शहर में जाते हुए, इंटरव्यू करते हुए, और काश मैं अपने आंसर टेप रिकॉर्डर पर रख पाती जैसे, डायल करें इस सवाल के लिए 1 और दूसरे के लिए 2. एंड तक वरुण और मैंने एक-दूसरे के आंसर याद कर लिए थे। प्रमोशन के आखिरी दिन मुझे एक रियलिटी शो में मौजूद होना था।

मैं अपनी वैनिटी वैन में तैयार हो रही थी और कुछ बातचीत के दौरान मैं रोने लगी। मैंने कहा, 'मैं बहुत थक गई हूं, मैं ऐसा नहीं कर सकती, मैं एग्जॉस्ट हो गई हूं। मेरे आस-पास के सभी लोग हैरान हो गए थे। ये आपकी मेंटल हेल्थ को इफेक्ट करते हैं। मुझे अभिनय करना पसंद है और मेरे काम का वह हिस्सा मुझे कभी भी भारी नहीं लगता। हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक्स्ट्रा प्रेशर अक्सर एक्टर्स के लिए चीजो को बिजी बना देता है।

कभी-कभी मैं विद्रोही हो जाती हूं। जैसे, मैं किसी अवार्ड फंक्शन में शामिल होने से इंकार कर दूंगी। एक बार मैंने अपने स्टाइलिस्ट से कहा कि मैं फोटोशूट के लिए नहीं जाऊंगी और उसने कहा कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगी तो मुझे आउटफिट खरीदनी होगी। तो मैंने इसे खरीद लिया। बाद में जाकर फटका लगा मुझे। उल्लेखनीय है कि कृति की इस साल तीन फिल्में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ रिलीज हुई हैं।

एक्ट्रेस नेहा शर्मा और क्रोएशिया के फुटबॉलर का वीडियो हो रहा वायरल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा की बेटी एक्ट्रेस नेहा शर्मा ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, 'क्रुक' और 'यमला पगला दीवाना 2' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। नेहा अपनी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और खबरों में छाई रहती हैं। नेहा फिलहाल एक मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होने की वजह से चर्चा में हैं। नेहा को उनके विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया। नेहा बॉयफ्रेंड संग कही जा रही थीं, तभी वहां पैप्स पहुंच गए और उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया।

इस दौरान नेहा शर्म से लाल होती दिखीं। बता दें कि नेहा जिनके साथ स्पॉट हुई हैं वो मशहूर क्रोएशियाई फुटबॉल स्टार पीटर स्लिसकोविक हैं। बोस्निया में जन्मे 33 साल के पीटर पिछले 13 साल से फुटबॉल खेल रहे हैं। नेहा और पीटर के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनके रिलेशनशिप के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। इस दौरान नेहा शर्मा ब्लैक ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने ड्रेस के ऊपर ब्लेजर कैरी किया था। वहीं, पीटर ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी। कैजुअल लुक में वे हैंडसम लग रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ