एक्ट्रेस कृति सेनन ने गुरुवार को अपनी फिल्म ‘मिमी’ से अपने फर्स्ट लुक से रूबरू कराया है। कृति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इस जुलाई साधारण से असाधारण की उम्मीद करें। कृति के इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज और उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। श्रद्धा नाइक ने कमेंट किया- इसके लिए बहुत रोमांचित हूं। कृति की बहन नुपुर ने लिखा- यह बेस्ट होने वाला है। हाल ही नुपुर और अक्षय कुमार का एक गाना फिलहाल-2 रिलीज हुआ था। कृति के फैंस ने कहा मिमी के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। कृति के इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।














