न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति-काजोल की मूवी ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज, अब इस दिन रिलीज होगी तृप्ति-सिद्धांत की ‘धड़क 2’

कृति सेनन और काजोल की मूवी 'दो पत्ती' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इसका पोस्टर सामने आने के बाद अब ट्रेलर भी रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 7:08:38

2 News : कृति-काजोल की मूवी ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज, अब इस दिन रिलीज होगी तृप्ति-सिद्धांत की ‘धड़क 2’

कृति सेनन और काजोल की मूवी 'दो पत्ती' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इसका पोस्टर सामने आने के बाद अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्टर शहीर शेख व तन्वी आजमी की भी अहम भूमिका है। इसके साथ शहीर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। कृति डबल रोल में दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर आज सोमवार (14 अक्टूबर) को रिलीज किया गया। ट्रेलर की शुरुआत काजोल और शहीर से होती है। इसमें एक्ट्रेस एक्टर से सवाल-जवाब करती दिखती हैं।

फिर काजोल कहती हैं, “फंसना मेरी स्पेशैलिटी है जी, कभी पेट्रोलिंग में, कभी हिंदुस्तान के पीनल कोड को समझने में। रूल बुक फॉलो करते-करते आ गई हूं यहां फंसने।” कृति जुड़वा बहनों के किरदार में नजर आ रही हैं। ‘सौम्या’ जो ‘ध्रुव’ नाम के लड़के से प्यार करती है, उसकी बहन उस लड़के को उससे छीनने की कोशिश करती है। ये लव ट्रायंगल एक क्राइम स्टोरी में बदल जाती है, जिसकी छानबीन काजोल करती हैं। फिल्म को कृति ने ही प्रोड्यूस किया है। यह प्रोड्यूसर के रूप में कृति की पहली फिल्म है।

कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेरा पहला, डबल रोल के साथ मेरी पहली। मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक। इस तितली की कहानी बहुत खास है। उतार-चढ़ाव, मोड़, कंपीटीशन, प्यार, चोट और एक अहम सबजेक्ट जिसके बारे में पूरी टीम मजबूती से महसूस करती है। आप सभी के फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकती। फिलहाल ट्रेलर कैसा लगा?” बता दें कि फिल्म 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

kriti sanon,actress kriti sanon,kajol,actress kajol,do patti,do patti movie,do patti trailer,dhadak 2,dhadak 2 movie,dhadak 2 release date,siddhant chaturvedi,tripti dimri

पहले इसी साल नवंबर में रिलीज होनी थी ‘धड़क 2’ मूवी

‘धड़क 2’ मूवी में करण जौहर एक नई जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने वाले हैं और वो हैं तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह अब अगले साल रिलीज होगी। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि ‘धड़क 2’ पहले 22 नवंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है।

धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को 21 फरवरी 2025 के दिन रिलीज करने पर विचार कर रहा है। उन्हें लगता है कि यह परफेक्ट रिलीज डेट है क्योंकि इसके दो हफ्ते पहले कई सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं। कुछ हफ्तों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा जिसके बाद ‘धड़क 2’ की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की मूवी ‘रेड 2’ से टक्कर होगी। ‘धड़क 2’ साल 2018 की तमिल फिल्म ‘परियेरम पेरुमल’ की रीमेक है। बता दें कि ‘धड़क’ (2018) में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी ने डेब्यू किया था। यह 2016 की मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट की रीमेक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री