Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी से पहले ससुरालवालों से मिलीं कृति, ऐसे मिला हिंट, ‘डाकू महाराज’ इस दिन से होगी OTT पर स्ट्रीम

एक्ट्रेस कृति सेनन (34) ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह फैंस की चहेती बनी हुई हैं। कृति की पहली फिल्म साल 2014 में आई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 7:30:36

2 News : शादी से पहले ससुरालवालों से मिलीं कृति, ऐसे मिला हिंट, ‘डाकू महाराज’ इस दिन से होगी OTT पर स्ट्रीम

एक्ट्रेस कृति सेनन (34) ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह फैंस की चहेती बनी हुई हैं। कृति की पहली फिल्म साल 2014 में आई ‘हीरोपंती’ थी। इसमें टाइगर श्रॉफ उनके हीरो थे और उन्होंने भी डेब्यू किया था। कृति इसके बाद कहीं नहीं रुकी और अब तक कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें ‘मिमी’ मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। बहरहाल पिछले कुछ समय से कृति अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बनी हुई हैं।

ऐसी खबरें है कि कृति साल 2025 में दुल्हन बनने के लिए तैयारी कर रही हैं। उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही हैं। कृति और कबीर को कुछ वक्त से अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशन मनाते और पार्टी करते देखा जाता है। कृति को हर मौके पर कबीर के साथ देखा जाता है, यहां तक की वो उनके परिवार के साथ दिवाली मनाते भी दिखे थे। हालांकि अभी तक दोनों ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कृति दिल्ली एयरपोर्ट पर कबीर के साथ नजर आई हैं। दिल्ली में कबीर की फैमिली रहती है और ऐसे में फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि शादी से पहले कृति अपने होने वाले ससुराल आई हैं। कृति ने अपना चेहरा मास्क से छुपाया हुआ था। कृति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो साल 2024 में उनकी दो फिल्म ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ आई थी।

kriti sanon,actress kriti sanon,kabir bahia,businessman kabir bahia,krit kabir,kriti kabir video,kriti kabir marriage,daaku maharaj,daaku maharaj movie,daaku maharaj ott ‘डाकू महाराज’ को सिनेमाघरों में दर्शकों ने दिया भरपूर प्यार

साउथ इंडियन स्टार नंदमुरी बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला और बॉबी देओल स्टारर तेलुगु फिल्म 'डाकू महाराज' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब OTT पर स्ट्रीम होने जा रही है। आज रविवार (16 फरवरी) को नेटफ्लिक्स ने यह घोषणा कर दी कि दर्शक कब से इस फिल्म को वहां देख सकेंगे। केएस रविंद्र के डायरेक्शन में बनी 'डाकू महाराज' सिनेमाघरों में 12 जनवरी को रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

थिएट्रिकल रिलीज के 36 दिन बाद मेकर्स ने इसे OTT पर स्ट्रीम करने का ऐलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “हम तो बस यही कहना चाहेंगे 'प्रणाम महाराज'। 'डाकू महाराज' 21 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देखिए।” पोस्टर में नंदमुरी के साथ बॉबी और अन्य कलाकार तो नजर आ रहे हैं लेकिन उर्वशी नहीं दिख रही हैं।

बता दें 'डाकू महाराज' का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 30.2 करोड़ रुपए और पहले हफ्ते में ग्रॉस 78.8 करोड़ रुपए कमाए थे। लाइफटाइम इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भारत में 107.7 करोड़ और वर्ल्डवाइड 125.8 करोड़ रुपए रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका