न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने एयरपोर्ट पर कबीर के साथ नहीं खिंचवाई फोटो, करण को सता रहा है बच्चों के इन सवालों का डर

हाल ही एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से कृति ने प्रोड्यूसर के तौर पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 11:51:07

2 News : कृति ने एयरपोर्ट पर कबीर के साथ नहीं खिंचवाई फोटो, करण को सता रहा है बच्चों के इन सवालों का डर

हाल ही एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से कृति ने प्रोड्यूसर के तौर पर शुरुआत की। इस बीच कृति की पर्सनल लाइफ भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कृति रविवार (3 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ दिखीं। दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने साथ में पोज देने से परहेज किया। कृति ने अकेले ही फोटो खिंचवाई। पैपराजी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कबीर एयरपोर्ट पर दिख रहे हैं और उनके पीछे कृति हैं।

वे एक सीक्रेट डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुए। दोनों काले रंग की ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे। गौरतलब है कि कृति और कबीर को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें कुछ और मौकों पर भी साथ देखा गया था। कृति के बर्थडे पर करण भी उनके साथ नजर आए थे। वेकेशन के वीडियो खूब वायरल हुए थे। दोनों ने ही अभी तक रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है।

उनके बीच चल रहे अफेयर को लेकर फैंस की अटकलें जारी हैं। कबीर ब्रिटेन में मौजूद ट्रेवल एजेंसी के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं और वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।कबीर ने रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन से बिजनेस, मैनेजमेंट, मार्केटिंग एंड सर्विसेज में पढ़ाई की है। कृति ने अपने करिअर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी।

करण जौहर ने इस बात के लिए नीलम कोठारी को बोला थैंक्स

करण जौहर का नाम बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर में शुमार किया जाता है। वे अब तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। करण ने पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मूवी के साथ डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। करण की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो वह अपनी फैमिली के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। वे दो बच्चों यश और रूही के पिता हैं।

करण सिंगल पेरेंट हैं और मां के साथ मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। करण ने हाल ही में अपने शो ‘फेबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ पर अपने डर के बारे में बात की। जब शो में एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने अपनी पहली शादी और तलाक के बारे में बात की। नीलम ने बताया कि कैसे उनकी बेटी अहाना को उनके तलाक के बारे में गूगल से पता लगा था जिसके बाद वो शॉक्ड हो गई थीं। इस पर रिएक्ट करते हुए करण ने कहा कि उन्हें चीजों के बारे में पता चल जाएगा और मुझे उनका जवाब देना होगा।

सिंगल पेरेंट होना, मैं जानता हूं कि मुझे बच्चों को कई चीजों के बारे में जवाब देना होगा। इसे शेयर करने के लिए शुक्रिया नीलम। शो की बात करें तो इसमें नीलम के साथ सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी हैं। इस बार शो में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, कल्याणी चावला और शालिनी पासी की भी एंट्री हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री