न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कबीर के साथ लॉर्ड्स टेस्ट का मजा लेती दिखीं कृति, टीम इंडिया के हारने पर अक्षय हो गए ट्रॉल

एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले कुछ समय से कबीर बाहिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 1:11:56

2 News : कबीर के साथ लॉर्ड्स टेस्ट का मजा लेती दिखीं कृति, टीम इंडिया के हारने पर अक्षय हो गए ट्रॉल

एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले कुछ समय से कबीर बाहिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। ऐसे में मीडिया और फैंस लगातार अटकलें लगा रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान स्पॉट किया गया। स्टेडियम से ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनमें कृति और कबीर एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते और मैच का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे के बगल में बैठे थे और मैच का लुत्फ उठा रहे थे।

कृति एक स्पोर्टी और स्टाइलिश क्रॉप्ड, स्लीवलेस यूटिलिटी जैकेट में दिखीं, जबकि कबीर कैजुअल लुक में थे। इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते को लेकर और हवा दे दी है। बता दें कि कबीर बिजनेसमैन हैं और लंदन में कारोबार संभालते हैं। वे ‘वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड’ के संस्थापक हैं। कबीर ‘साउथहॉल ट्रैवल’ के संस्थापक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। वे ग्लैमर की दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन कृति के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां उन्हें अक्सर लाइमलाइट में रखती है।

हालांकि कपल ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कृति की कई छुट्टियों में कबीर उनके साथ नजर आए हैं। उनकी साथ की तस्वीरें कई बार वायरल हो चुकी हैं। इससे पहले दोनों को एक साथ बेंगलुरु में एक दोस्त की शादी में देखा गया था। वे ब्लैक आउटफिट में थे। दिवाली 2024 पर भी कृति ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ कबीर की एक तस्वीर साझा की थी, जिसे कई लोगों ने उनके रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिशियल करने के तौर पर देखा था।

kriti sanon,actress kriti sanon,kabir bahia,businessman kabir bhair,kriti kabir,india vs england,lords test,Akshay Kumar,twinkle khanna,ravi shastri

पत्नी ट्विंकल खन्ना और रवि शास्त्री के बगल में बैठे दिखे अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के 5वें दिन टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए लॉर्ड्स पहुंचे। दोनों पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर रवि शास्त्री के पास बैठे नजर आए। इस दौरान कपल की कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इनमें वीआईपी बॉक्स में बैठे अक्षय पत्नी के साथ मैच का आनंद लेते दिखे। भारत मैच 22 रन से हार गया। इसके बाद कपल की मौजूदगी पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

यहां तक कि वे अक्षय को ट्रॉल करने लगे। उन्होंने अक्षय की मौजूदगी को भारतीय टीम के लिए सही नहीं बताया। वे कह रहे हैं कि भारत उस मैच को नहीं जीत सकता जहां पर अक्षय मौजूद हों। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “भारत तभी मैच हारता है जब अक्षय कुमार भारत का सपोर्ट करने के लिए आते हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भारत ऐसा एक भी मैच नहीं जीत सका जहां स्टेडियम में अक्षय कुमार मौजूद रहें।” कुछ ने कहा कि अक्षय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बायोपिक की तैयारी के लिए वहां थे।

हालांकि कुछ फैंस ने अक्षय के चश्मे वाले लुक की तारीफ करते हुए उन्हें कूल और हैंडसम बताया। बता दें अक्षय आज भी इंडस्ट्री के सबसे बिजी और डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। भले ही उनकी फिल्म चले या न चले उनके लिए बराबर क्रेज नजर आता है। उनकी पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी