न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो, चाचा देब मुखर्जी को याद कर भावुक हुईं काजोल

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट की शादी का एक साल पूरा हो गया है। शनिवार (15 मार्च) को पहली मैरिज एनिवर्सरी पर

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 1:55:00

2 News : कृति ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो, चाचा देब मुखर्जी को याद कर भावुक हुईं काजोल

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट की शादी का एक साल पूरा हो गया है। शनिवार (15 मार्च) को पहली मैरिज एनिवर्सरी पर कृति ने पुलकित के साथ बहुत खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। कृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी शादी बहुत भावुक थी, लेकिन उसके बाद से जिंदगी किसी पार्टी से कम नहीं रही! हमें पहला जन्मदिन मुबारक!” वीडियो में शादी के जश्न की खूबसूरत तस्वीरों का ढेर सारा कलेक्शन है।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी।” इसके साथ ही अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी दिल वाला इमोटिकॉन पोस्ट करके दोनों को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि कृति और पुलकित की शादी हरियाणा के मानेसर शहर में हुई थी। इस खास मौके पर कृति ने गुलाबी रंग के सीक्विन वाला लहंगा पहना था, जबकि पुलकित ने मिंट ग्रीन रंग की शेरवानी पहनी थी। शादी एक भव्य समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने चार चांद लगाए।

कृति और पुलकित की पहली मुलाकात साल 2018 की फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के सेट पर हुई थी। उन्होंने साल 2019 में डेटिंग शुरू की। जब दोनों 'पागलपंती' की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी नजदीकियां और बढ़ गईं। कृति जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'राणा नायडू' के दूसरे भाग में नजर आएंगी। इसमें राणा दग्गुबती, वेंकटेश दग्गुबती, सुरवीन चावला, और अर्जुन रामपाल भी हैं। दूसरी तरफ ‘फुकरे’ फेम पुलकित 'ग्लोरी' नाम की वेब सीरीज में दिव्येंदु और सुविन्दर विक्की के साथ काम करते दिखेंगे।

देब मुखर्जी का 14 मार्च को हो गया था निधन, काजोल ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और एक्ट्रेस काजोल के चाचा देब मुखर्जी का 14 मार्च को निधन हो गया। देब 83 वर्ष के थे। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे और कइयों ने सोशल मीडिया के जरिए देब के निधन पर दुख जाहिर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। काजोल भी इससे बुरी तरह टूट गई हैं। काजोल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए देब के निधन पर दुख जाहिर किया। उनकी चाचा के साथ काफी मजबूत बोंडिंग थी।

काजोल ने देब के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इसमें उन्हें एक पंडाल में चाचा के साथ देखा जा सकता है। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “परंपरा कहती है कि हर दुर्गा पूजा पर हम साथ में तस्वीरें खिंचवाते थे। जब हम सभी सज-धजकर तैयार होते थे और अच्छे दिखते थे। मैं अभी भी उनके बिना दुनिया के बारे में सोचकर खुद को ढालने की कोशिश कर रही हूं। मेरे द्वारा अब तक देखे गए सबसे बेहतरीन लोगों में से एक। शांति से आराम करें। मैं आपको प्यार करती रहूंगी और हमेशा याद करूंगी।

हर दिन आपकी कमी खलेगी। देब के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनके अंतिम दर्शक के लिए पहुंचे। मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। अयान के खास दोस्त एक्टर रणबीर कपूर ने भी देब की अर्थी को कंधा दिया। देब ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी' और 'अभिनय' जैसी फिल्मों से करिअर की शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी