न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृति खरबंदा के होटल रूम में लगा था हिडन कैमरा, मशहूर सिंगर लाभ जंजुआ की पत्नी की दुर्घटना में मौत

एक्ट्रेस कृति खरबंदा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड का भी जाना-पहचाना चेहरा है। कृति ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 10:40:31

कृति खरबंदा के होटल रूम में लगा था हिडन कैमरा, मशहूर सिंगर लाभ जंजुआ की पत्नी की दुर्घटना में मौत

एक्ट्रेस कृति खरबंदा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड का भी जाना-पहचाना चेहरा है। कृति ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म से करिअर शुरू किया था। कृति को हिंदी सिनेमा में फिल्म 'शादी में जरूर आना' से नोटिस किया गया। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। कृति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

अब कृति ने जिस बात का खुलासा किया है, उससे फैंस जरूर चिंतित होंगे। दरअसल एक दफा कृति के होटल के कमरे में कैमरा छुपाकर उनकी वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश हुई थी। गनीमत रही कि उनकी निगाह इस पर पड़ गई और इसके बाद उनकी टीम ने जांच करते हुए कैमरे को हटा दिया। कृति ने हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में कहा कि मुझे याद है कि मैं एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग कर रही थी।

जिस होटल में मेरा कमरा था, वहीं काम करने वाला एक लड़का कैमरा रख गया। मुझे और मेरे स्टाफ को ये आदत है कि हम कमरे की अच्छी तरह से जांच करते हैं। हमने वहां रखीं चीजें उलटी-पलटी तो टीवी के सेट टॉप बॉक्स के पीछे कैमरा दिख गया। हालांकि हमें कैमरा मिल गया, लेकिन ये बहुत डरावना अनुभव था। मेरा मन इस बात से डर गया कि अगर कैमरा नहीं मिलता तो बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकता था।

kriti kharbanda,hidden camera,actress kriti kharbanda,labh janjua,daljeet kaur,singer labh janjua

रिश्तेदार से मिलकर लौट रही थीं दलजीत कौर जंजुआ, लाभ ने गाए हैं ये गाने

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। दिवंगत पंजाबी गायक लाभ जंजुआ की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। दलजीत रिश्तेदारों से मिलने के बाद बस से खन्ना लौट रही थीं। अंधेरा होने के कारण वह गलती से मंडी गोबिंदगढ़ उतर गईं। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दलजीत को टक्कर मार दी। दलजीत का सोमवार को खन्ना के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

खास बात ये है कि इसमें इंडस्ट्री का एक भी कलाकार नहीं पहुंचा। बेटे बलजिंदर ने 10-15 लोगों की मौजूदगी में मां की चिता को मुखाग्नि दी। उल्लेखनीय है कि 2015 में गायक और गीतकार लाभ जंजुआ का निधन हो गया था। उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे।

लाभ ने बॉलीवुड और पंजाबी में कई मशहूर गाने गाए हैं। क्वीन फिल्म का 'लंदन ठुमकदा', रब ने बना दी जोडी का 'डांस पे चांस', पार्टनर का 'सोणी दे नखरे सोणे लगदे', सिंग इज किंग का 'जी करदा' जैसे कई हिट गाने उनके खाते में हैं। लाभ का पंजाबी गाना 'मुंडेआं तो बच के रहीं' जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार