न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृति बनेंगी अमिताभ की किरायेदार! परमिश वर्मा की हुई शादी, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ का ट्रेलर आउट

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी सरोगेट मदर पर आधारित फिल्म 'मिमी' रिलीज काफी सफल रही थी। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 4:49:40

कृति बनेंगी अमिताभ की किरायेदार! परमिश वर्मा की हुई शादी, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ का ट्रेलर आउट

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी सरोगेट मदर पर आधारित फिल्म 'मिमी' रिलीज काफी सफल रही थी। इसमें कृति की एक्टिंग खूब पसंद की गई। इस बीच, कृति ने एक नया घर लिया है। कृति जिस घर में शिफ्ट होने वाली है वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का है। कृति कई दिनों से एक अच्छे घर की तलाश में थी, लेकिन उन्हें कोई घर पसंद नहीं आया। कृति ने मुंबई के अंधेरी एरिया में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराये पर लिया है, जो अमिताभ का है।

आपको बता दें कि कृति और अमिताभ का एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) के सेट का है। कृति इस हफ्ते शानदार शुक्रवार के मौके पर शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगी। हाल ही में अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे कृति के हाथों में हाथ डाले बॉलरूम डांस करते दिखे। अमिताभ ने लिखा था-‘रेड ड्रेस में खूबसूरत कृति सेनन के साथ बॉलरूम डांस किया। अहा...कॉलेज और कोलकाता के दिनों की याद आ गई।’

kriti sanon,parmish verma,meenakshi sundareshwar movie,amitabh bachchan,bollywood news in hindi

पंजाबी सिंगर परमिश ने गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ की शादी

पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा 19 अक्तूबर को गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। परमिश ने पिछले दिनों गीत से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब परमिश ने शादी की फोटो शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। परमिश लाइट ग्रीन शेरवानी तथा गीत रेड लहंगे में दिखाई दे रही हैं। गीत ने गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है। गीत दुल्हन लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं। परमिश ने गीत के लहंगे से मैचिंग रेड पगड़ी पहनी है। दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। वे डांस कर रहे हैं। परमिश के साथ सिंगर निखिल और रोशन प्रिंस भी दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि गीत कनाडा में रहती हैं। गीत ने इस साल कनाडा में फेडरल चुनाव लड़ा था। वे 8000 वोट से हार गई थीं।

मीनाक्षी सुंदरेश्वर फिल्म में है अभिमन्यु-सान्या की जोड़ी

सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अभिमन्यु एक्ट्रेस भाग्यश्री व हिमालय दासानी के बेटे हैं। फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई है। इसका प्रीमियर 5 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। ट्रेलर में भरपूर रोमांस और कॉमेडी दिख रही है। इसमें रिश्तों, संयुक्त परिवारों और नई शादी में एक-दूसरे के बीच संकोच और इस बीच होने वाली हर चीज के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है।

ट्रेलर सान्या-अभिमन्यु के कैरेक्टर के बीच अरेंज मैरिज दिखाता है। कपल इस दौरान आशाओं, सपनों और असुरक्षाओं को संबोधित करते हैं और अपनी शादी सफल बनाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच अभिमन्यु को बेंगलोर में नौकरी मिल जाती है जबकि सान्या मदुरै में घर पर उलझन में है। दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए संघर्ष करते हैं। ट्रेलर को करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। विवेक सोनी ने डायरेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर