अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ हैं। इस वक्त हर ओर फिल्म पुष्पा के गानों और डायलॉग का क्रेज है। सेलेब्स से लेकर आम लोग तक पुष्पा के गाने पर रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पुष्पा फिल्म के श्रीवल्ली (Srivalli) गाने में अल्लू अर्जुन का एक्ट लोगों का इतना पसंद आया कि इसकी धुन पर ना सिर्फ भारतीय, बल्कि विदेशी भी जमकर झूम रहे हैं। अब एक कोरियाई महिला पर पुष्पा का क्रेज चढ़ा दिखाई दे रहा है। इस महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला 'श्रीवल्ली' गाने का हुक स्टेप्स करती हुई नजर आ रही है।














