न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कूझंगल’ को मिली ऑस्कर में एंट्री, परिवार के साथ दिखीं शिल्पा, इस थ्रिलर फिल्म में काम करेंगी करीना!

फिल्म जगत में ऑस्कर अवार्ड को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। तमिल फिल्म 'कूझंगल' को 94वें एकेडमी अवार्ड्स में भारत की तरफ से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 9:02:54

‘कूझंगल’ को मिली ऑस्कर में एंट्री, परिवार के साथ दिखीं शिल्पा, इस थ्रिलर फिल्म में काम करेंगी करीना!

फिल्म जगत में ऑस्कर अवार्ड को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। तमिल फिल्म 'कूझंगल' को 94वें एकेडमी अवार्ड्स में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री मिल गई है। इसके लिए हाल ही में 14 भारतीय फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें बॉलीवुड की दो मूवी विद्या बालन की 'शेरनी' और विक्की कौशल की 'सरदार उधम' भी शामिल थीं। भारत की ओर से ऑस्कर एंट्री के लिए चयन प्रक्रिया कोलकाता में संपन्न हुई। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के 15 सदस्यों की जूरी ने यह निर्णय लिया है। ऑस्कर 27 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।

शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में मलयालम फिल्म 'नायटू', तमिल फिल्म 'मंडेला', गुजराती फिल्म 'शेलो शो' और असमिया फिल्म 'ब्रिज' भी शामिल थी। जूरी ने 'कूझंगल' पर अपनी मुहर लगाई। फिल्म का निर्देशन पीएस विनोथराजी ने किया है। निर्माण और प्रस्तुतीकरण नयनतारा व विग्नेश शिवन के राउडी पिक्चर्स बैनर द्वारा किया गया था। यह फिल्म एक शराबी पिता और उसके बेटे के बीच के संबंधों की पड़ताल करती है। पत्नी शराबी पति से तंग आकर माता-पिता के घर चली जाती है। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे बाप-बेटे की जोड़ी ने उस महिला का विश्वास जीता। फिल्म 4 फरवरी को रिलीज हुई थी। पिछले साल जोस पेलिसरी के निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू' को ऑस्कर भेजा गया था।




koozhangal tamil movie,oscar award,Shilpa Shetty,Kareena Kapoor Khan,bollywood news in hindi

शिल्पा के साथ नजर नहीं आए राज कुंद्रा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों और मां के साथ वीकेंड पर छुट्टियां मनाने के लिए अलीबाग पहुंचीं। शिल्पा ने मांडवा जेट्टी से अलीबाग के लिए फेरी ली। इस दौरान उनके साथ मां सुनंदा शेट्टी, बेटा वियान और बेटी समीशा नजर आईं। हालांकि उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा नहीं दिखे। कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में दो महीने जेल में रहकर जमानत पर छूटने के बाद से शिल्पा के साथ किसी भी सार्वजनिक जगह पर नहीं देखे गए हैं।

शिल्पा ने समीशा को गोद में ले रखा था, जबकि वियान ने उनका हाथ थाम रखा है। शिल्पा नीली शर्ट में नजर आईं। शिल्पा ने वहां मौजूद पपराजी का अभिनंदन किया। इन फोटो में शिल्पा कार से उतरकर बच्चों की संभालती दिख रही हैं। उल्लेखनीय है कि कुंद्रा को एडल्ट वीडियो के निर्माण और स्ट्रीमिंग में कथित संलिप्तता के चलते जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। उन पर 'मुख्य सूत्रधार' होने का आरोप लगाया गया है।

koozhangal tamil movie,oscar award,Shilpa Shetty,Kareena Kapoor Khan,bollywood news in hindi

लाल सिंह चड्ढा के बाद सुजोय घोष की फिल्म में दिखेंगी करीना

करीना कपूर खान लाल सिंह चड्ढा फिल्म के बाद सुजोय घोष के डायरेक्शन में बन रही थ्रिलर फिल्म में दिखने वाली हैं। करीना के मानने के बाद अब जल्द ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाने वाला है। रिपोर्टों के अनुसार करीना मार्च से इस अनाम फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम नवंबर से शुरू हो रहा है।

सुजोय इसके लिए बेहद रोमांचित हैं और शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। जब करीना को फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने तुरंत इसे साइन कर लिया। इसकी शूटिंग दार्जिलिंग और कलिमपोंग जैसी जगहों पर होगी। फिलहाल मेकर्स के बीच चर्चा जारी है। करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी होंगे। फिल्म को जय सेवकरमान प्रोड्यूस करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका