न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद 2026: सलमान खान नहीं इस एक्टर की फिल्म होगी रिलीज, फैंस को लगा झटका

कहा जा रहा था कि एटली इस फिल्म को ईद 2026 के दिन प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। अब जबकि शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को लेकर आ रहे हैं तो क्या सलमान खान 2026 की ईद पर नहीं आएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 8:14:35

ईद 2026: सलमान खान नहीं इस एक्टर की फिल्म होगी रिलीज, फैंस को लगा झटका

हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म किंग को ईद 2026 पर रिलीज करने की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर ख्यातनाम निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी निर्देशित फिल्म लव एंड वॉर को भी ईद 2026 पर रिलीज करने की घोषणा की। दो बड़ी फिल्मों का टकराव बॉक्स ऑफिस पर नुकसान होने का इशारा करता है।

लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि ईद और सलमान खान का एक-दूसरे से गहरा नाता है - और क्यों न हो? सलमान खान ने ईद को फिल्म रिलीज के लिए मुख्यधारा का त्यौहार बना दिया और इस दौरान एक निर्विवाद एकल रन दर्ज किया। सलमान खान ईद 2025 पर अपने प्रशंसकों के लिए साजिद नाडियाडवाला की सिकन्दर लेकर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में गलियारों में बहती हवाओं ने बताया था कि शाहरुख खान को लेकर जवान बनाने वाले निर्देशक एटली ने अपनी अगली एक्शन पैक्ड फिल्म के लिए सलमान खान और कमल हासन को साइन कर लिया है, जिसकी शूटिंग वे जनवरी 2025 से शुरू करने वाले हैं। कहा जा रहा था कि एटली इस फिल्म को ईद 2026 के दिन प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। अब जबकि शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को लेकर आ रहे हैं तो क्या सलमान खान 2026 की ईद पर नहीं आएंगे। यह कुछ वैसा ही है जैसे 2013 में शाहरुख चेन्नई एक्सप्रेस लेकर आए और 2024 में अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां लेकर आए। सलमान ईद 2025 के सप्ताहांत में सिकंदर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, हमारे पास विशेष जानकारी है कि प्रशंसकों को ईद 2026 में सलमान खान की कोई फिल्म देखने को नहीं मिलेगी।

सलमान खान अभी सिकंदर को शूट कर रहे हैं, जिससे वे दिसम्बर तक फ्री हो पाएंगे। इसके बाद वे एटली की फिल्म 2025 में ही शुरू करेंगे। जैसा कि सभी जानते हैं, यह एक मेगा-बजट एंटरटेनर है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरे 2025 तक चलेगी और फिर VFX में भी काफी समय लगेगा। एटली VFX में काफी समय लेते हैं। उन्होंने शाहरुख खान की जवान में काफी समय लिया और इसी के चलते जवान को भी अपने घोषित समय पर प्रदर्शित नहीं कर पाए और उसे आगे बढ़ा दिया था। ऐसे में एटली और सलमान की अगली फिल्म 2026 की दूसरी छमाही में ही आ सकती है, जिससे ईद का स्लॉट खाली रह जाएगा। इंडस्ट्री को इस समय सीमा के बारे में अच्छी तरह पता था, जिसके कारण कई घोषणाएँ हुईं।"

वहीं अभी तक एटली और सलमान खान की फिल्म के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है, क्योंकि सभी प्रतिभाओं के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है, जिसमें समानांतर मुख्य भूमिका निभाने वाले कमल हासन भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री