न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो साल के बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक, सरोगेसी से बने पिता, पहली फिल्म पिटी तो आने लगे सुसाइड के ख्याल

दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1972 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 9:32:40

दो साल के बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक, सरोगेसी से बने पिता, पहली फिल्म पिटी तो आने लगे सुसाइड के ख्याल

दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1972 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र थे और उन्होंने थिएटर में अपना अभिनय करियर शुरू किया था। कम ही लोग जानते हैं कि सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म मासूम से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। इसी फिल्म से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा था। इसके बाद फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' से उन्होंने एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया। ये फिल्म प्रोड्यूस की थी बोनी कपूर ने और फिल्म में स्टार थे अनिल कपूर-श्रीदेवी। ये अपने जमाने की सबसे महंगी फिल्म थी। इसका एक सीन जो चलती ट्रेन से हीरे चोरी करने वाला था, कहा जाता है 1992-93 में इस अकेले सीन को फिल्माने में 5 करोड़ रुपए लगे थे। भारी-भरकम बजट और अच्छी स्टार कास्ट के बाद भी फिल्म चली नहीं। इसकी असफलता से दुःखी सतीश के मन में सुसाइड तक के ख्याल आने लगे थे। खुद उन्होंने एक टीवी शो के दौरान इसका खुलासा किया था।

satish kaushik,satish kaushik news,satish kaushik passes away,satish kaushik died,bollywood news in hindi

बेटे की मौत से टूट गए थे

सतीश कौशिक की शादी साल 1985 में शशि कौशिक से हुई थी। शादी के कई साल बाद उनके घर में बेटे का जन्म हुआ था। लेकिन अफसोस फिल्मी पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले सतीश कौशिक की जिंदगी में एक हादसा हुआ, जिसने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था। 1996 में उनके 2 साल के बेटे का निधन हो गया था। बेटे की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा था, जिससे निकलने में उन्हें काफी समय लगा। इसके काफी समय बाद कौशिक के घर में खुशियां आ पाईं। उनके घर 15 जुलाई 2012 को बेटी वंशिका का जन्म सरोगेसी से हुआ था। उस वक्त सतीश 57 साल के थे। उनके घर में यह खुशी बेटे शानू की मौत के 16 साल बाद आई थी। सतीश ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा करते हुए अपने बयान में कहा था, 'यह एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।'

गुज़ारे के लिए एक कम्पनी में नौकरी की।

एक इंटरव्यू में सतीश ने कहा था- मैं आया तो एक्टर बनने ही था, लेकिन एनएसडी और एफटीआईआई से पढ़ा लिखा एक्टर होने के बाद भी काम नहीं मिल रहा था। मैं साधारण परिवार से था। गुज़ारे के लिए एक कम्पनी में नौकरी की। वहां मेरा काम था दीवार पर लटके यार्न को लकड़ी से साफ करना। एक साल तक मैंने यह भी किया। कलेजा फट पड़ता था यह सोचकर कि दिल्ली से यहां मैं करने क्या आया था और कर क्या रहा हूं। फिर असिस्टेंट डायरेक्शन किया और 3 प्रोजेक्ट बाद डायरेक्शन का ऑफर मिला। नियति का खेल ही ऐसा है। हम मांगते कुछ और हैं, मिलता कुछ और है, लेकिन मेरा मानना है कि जो भी करो पूरी ताक़त झोंक दो।

इन फिल्मों के लिए मिला बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड

फिल्म ‘राम-लखन’ (1989) और ‘साजन चले ससुराल’ (1996) के लिए सतीश को दो बार बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। एक्टर के अलावा वो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर भी है। कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके सतीश को उनके फनी डायलॉग्स के लिए भी जाना जाता है।

सतीश कौशिक की यादगार फिल्में

सतीश कौशिक की यादगार फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'जाने भी दो यारों', 'उत्सव', 'सागर', 'राम लखन', 'स्वर्ग', 'जमाई राजा', 'अंदाज', 'साजन चले ससुराल', 'दीवाना मस्ताना', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'आंटी नंबर वन', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'आ अब लौट चलें', 'हसीना मान जाएगी', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'हद कर दी आपने', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'हम किसी से कम नहीं', 'अतिथि तुम कब जाओगे', 'उड़ता पंजाब 'और 'फन्ने खां' जैसी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती