न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी अक्षय और सैफ की फिल्में, जानें-कब रिलीज होगी ‘गणपत’ और ‘जर्सी’

कोविड-19 महामारी के चलते करीब डेढ़ साल में इक्का-दुक्का फिल्म को ही थिएटर में उतारा गया। इसके बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 1:42:20

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी अक्षय और सैफ की फिल्में, जानें-कब रिलीज होगी ‘गणपत’ और ‘जर्सी’

कोविड-19 महामारी के चलते करीब डेढ़ साल में इक्का-दुक्का फिल्म को ही थिएटर में उतारा गया। इसके बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म ओटीटी को प्राथमिकता दी गई। हालांकि अब कोरोनावायरस का प्रकोप काफी कम है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के 22 अक्टूबर के बाद सिनेमाघर खोलने के ऐलान के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई और एक के बाद एक फिल्म की रिलीज डेट सामने आ रही है। ऐसे में कई फिल्में टकराएंगी। अब सामने आया है कि 2022 में स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में अक्षय कुमार की मूवी रक्षा बंधन का सामना सैफ अली खान की आदिपुरुष से होगा।

दोनों एक्टर 90 के दशक से ही धूम मचा रहे हैं और कुछ फिल्मों में साथ भी काम कर चुके हैं। आदिपुरुष की रिलीज डेट का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। यह फिल्म अगले साल 11 अगस्त को आएगी। इस बहुभाषी फिल्म में सैफ के साथ प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह भी हैं। आदिपुरुष की कहानी रामायण से प्रेरित है। तरण आदर्श के मुताबिक रक्षा बंधन फिल्म भी 11 अगस्त को ही रिलीज होगी। आनंद एल राय निर्देशित फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म पहले इसी साल 5 नवम्बर को आनी थी।

Akshay Kumar,saif ali khan,shahid kapoor,saif ali khan,raksha bandhan,adipurush,jersey,ganapath,bollywood news in hindi

गणपत मूवी में टाइगर के साथ हैं कृति सेनन

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म 'गणपत' 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। इस बारे में प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी है। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं। अगस्त में टाइगर ने ‘गणपत’ का एक टीजर फैंस के साथ शेयर किया था। इसमें टाइगर एंग्री लुक में नजर आ रहे थे। उन्हें हाथों में बॉक्सिंग हैंड लपेटते देखा जा सकता है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा था, “उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी, आरेला है गणपत, तैयार रहना!” यह फिल्म 2 हिस्सों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में कृति एक्शन करती दिखाई देंगी। टाइगर और कृति पहले हीरोपंती में भी नजर आ चुके हैं। गणपत में कृति, जस्सी नाम की लड़की का रोल प्ले करेंगी। टाइगर पूर्व में बागी, बागी 2, बागी 3, हीरोपंती, मुन्ना माइकल जैसी एक्शन पैक्ड मूवी कर चुके हैं।

Akshay Kumar,saif ali khan,shahid kapoor,saif ali khan,raksha bandhan,adipurush,jersey,ganapath,bollywood news in hindi

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी है स्पोर्ट्स ड्रामा

चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। इसकी जानकारी शाहिद ने फिल्म में अपने किरदार का एक फोटो शेयर कर दी है। शाहिद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म को इस साल के अंत में 31 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। शाहिद ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा, ''जर्सी 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” गौरतलब है कि गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन मे बनी 'जर्सी’ फिल्म इसी नाम की तमिल स्पोर्टस ड्रामा फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर