न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेशनल अवार्ड मिलने पर आलिया और कृति ने यूं दी एक-दूसरे को बधाई, पंकज ने पिता को समर्पित किया पुरस्कार

मच अवेटेड 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा हो चुकी है। आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमश: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘मिमी’ के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 1:13:53

नेशनल अवार्ड मिलने पर आलिया और कृति ने यूं दी एक-दूसरे को बधाई, पंकज ने पिता को समर्पित किया पुरस्कार

मच अवेटेड 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा हो चुकी है। आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमश: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘मिमी’ के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। उन्होंने इस पर काफी खुशी जताई है। आलिया ने ‘इंस्टाग्राम' पर लिखा-“यह राष्ट्रीय पुरस्कार आपका है.. क्योंकि आप सबके बिना यह कुछ भी संभव नहीं होता। मैं बहुत आभारी हूं। मैं ऐसे क्षणों को हल्के में नहीं लेती हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक संभव हो मनोरंजन करती रहूंगी।”

उन्होंने कृति की भी सराहना की। आलिया ने आगे लिखा-“कृति.. मुझे याद है कि जिस दिन मैंने ‘मिमी' देखी थी, उस दिन मैंने आपको संदेश भेजा था...यह काफी प्रभावशाली प्रदर्शन था, मैं रोई। आप इसकी बहुत हकदार हैं।” दूसरी ओर, कृति ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं अभी भी इसमें डूबी हुई हूं। खुद को पिंच कर रही हूं कि क्या ये सब सच में हुआ है। मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला है। ज्यूरी को शुक्रिया, जिन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को इस अवार्ड के लायक समझा। यह मेरे लिए पूरी दुनिया है।

डीनो मैं आपका धन्यवाद कैसे करूं.. आपने मुझ पर इतना विश्वास किया और हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और मुझे यह फिल्म दी... इसके लिए मैं आपकी जीवनभर शुक्रगुजार हूं। लक्षमण सर आप हमेशा मुझे कहते थे कि मिमी देखना आपको इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिलेगा। मिल गया सर... और यह आपके बिना मुमकिन नहीं था।

मॉम, डेड, नूप्स आप सभी मेरी लाइफलाइन हैं। हमेशा चीयरलीडर बनने के लिए थैंक्यू। बधाई हो आलिया आप ये डिजर्व करती हैं। मैं हमेशा आपके काम की सराहना करती हूं। मैं इस मोमेंट को आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। ये...बिग हग...चलो सेलिब्रेट करते हैं।”

alia bhatt,kriti sanon,pankaj tripathi,national film award,gangubai kathiawadi,mimi,r madhvan

पुरस्कार विजेता पंकज त्रिपाठी और आर. माधवन ने दी ये रिएक्शन

एक्टर पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्होंने पुरस्कार को अपने पिता को समर्पित किया जिनका हाल में निधन हुआ है। पंकज ने कहा-“दुर्भाग्य से यह मेरे लिए शोक का समय है। अगर बाबूजी पास होते तो वह मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार ('न्यूटन' के लिए विशेष पुरस्कार) मिला, तो उन्हें गर्व और प्रसन्नता हुई।

मैं यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।” पंकज पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी 2’ में भी एक्टिंग के लिए खूब तारीफ बटोर रहे हैं।

एक्टर आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म "रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट" को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में माधवन ने पुरस्कार को अपने माता-पिता और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को समर्पित किया, जिनके जीवन की कहानी से प्रेरणा लेकर यह फिल्म बनाई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका