न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जेलर’ ने पहले दिन ही दिखा दिया ट्रेलर, कमाई में तीसरे नंबर पर आई, इधर ‘आदिपुरुष’ OTT पर रिलीज

साउथ इंडिया में यूं तो कई कलाकार है, जिनका जबरदस्त क्रेज है लेकिन रजनीकांत की बात ही कुछ और है। उनके प्रति फैंस की तगड़ी दीवानगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Aug 2023 12:36:03

‘जेलर’ ने पहले दिन ही दिखा दिया ट्रेलर, कमाई में तीसरे नंबर पर आई, इधर ‘आदिपुरुष’ OTT पर रिलीज

साउथ इंडिया में यूं तो कई कलाकार है, जिनका जबरदस्त क्रेज है लेकिन रजनीकांत की बात ही कुछ और है। उनके प्रति फैंस की तगड़ी दीवानगी दिखती है। वे अपने सुपरस्टार को भगवान की जैसे पूजते हैं। तब ही तो रजनीकांत की जो भी फिल्म आती है, उस पर शानदार रिस्पोंस नजर आता है। अब उनकी फिल्म ‘जेलर’ रिलीज हुई है। इसने पहले ही दिन यानी गुरुवार (10 अगस्त) को ताबड़तोड़ कमाई कर डाली।

सिनेमाघरों में दर्शक टूट पड़े। फिल्म को फैंस के साथ समीक्षकों का भी प्यार मिल रहा है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म 'जेलर' के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के अनुसार 'जेलर' ने 43.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। फिल्म ने तमिल में 35.5 करोड़, तेलुगू में 7.55 करोड़ और हिंदी में 25 लाख रुपए कमाए। यह इस साल तमिलनाडु में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। ओपनिंग के मामले में यह केरल में भी साल 2023 में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ उभरी है।

'जेलर' शाहरुख खान की 'पठान' और प्रभास की 'आदिपुरुष' के बाद इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली तीसरी फिल्म है। 'जेलर' में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन और वसंत रवि भी हैं। रजनीकांत ने करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उन्होंने पहली दफा मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर की है।

jailer movie,rajinikanth,adipurush movie,prabhas,saif ali khan,kriti sanon,jailer collection,pathan

500 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को झेलना पड़ा विरोध

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन जैसे सितारों के साथ लंबे-चौड़े बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' ने सिनेमाघरों में दम तोड़ दिया था। रामायण के पात्रों के साथ छेड़छाड़ के कारण इसे काफी विरोध झेलना पड़ा। अब मेकर्स ने गुपचुप ही इसे शुक्रवार (11 अगस्त) को ओवर द टॉप (OTT) यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। डायरेक्टर ओम राउत की यह 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी।

फिल्म को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है। अमेजन प्राइम पर इसे साउथ की चार भाषाओं तेलुगू, तमिल, मलयालम व कन्नड़ में देखा जा सकता है, जबकि नेटफ्लिक्स पर फिल्म का हिंदी वर्जन उपलब्ध है। फिल्म मूल रूप से तेलुगू और हिंदी में बनी थी। इसके बाद इसे दूसरी भाषाओं में डब किया गया। इस फिल्म को खूब हाइप दी गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 286 करोड़ रुपए कमाए। इससे ओटीटी राइट्स 250 करोड़ में बिके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका