न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bappi Lahiri Death: बप्पी दा छोड़ना चाहते थे म्यूजिक इंडस्ट्री, ये थी वजह

70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आइकॉन‍िक गाने देने वाले लिजेंड्री सिंगर बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 10:02:25

Bappi Lahiri Death:  बप्पी दा छोड़ना चाहते थे म्यूजिक इंडस्ट्री, ये थी वजह

70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आइकॉन‍िक गाने देने वाले लिजेंड्री सिंगर बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है। वो बप्पी दा ही थे जिनकी आवाज ने इस गाने को घर-घर पॉपुलर किया था। बप्पी का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकत्ता में हुआ था। उन्होंने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। बप्पी का इंडस्ट्री में 48 साल का करियर था। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 5000 गाने कंपोज किए। इसमें उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसमी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था। जानते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

know interesting facts about the singer bappi lahiri,bappi lahiri death

बढ़ती का नाम दाढ़ी से किया था बॉलीवुड डेब्यू

म्यूज‍िक लेजेंड बप्पी लाह‍िड़ी ने 1973 में हिंदी फिल्म 'नन्हा श‍िकारी' में अपना पहला म्यूज‍िक स्कोर द‍िया था। हालांक‍ि बीते साल उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि किशोर कुमार की फिल्म बढ़ती का नाम दाढ़ी से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

know interesting facts about the singer bappi lahiri,bappi lahiri death

कभी छोड़ना चाहते थे म्यूजिक इंडस्ट्री

एक बार बप्पी बोले थे, "किशोर दा को मैं किशोर मामा कहता था, उनके साथ बहुत सारी फिल्मों में गाने गाए, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद मुझे लगा की मुझे म्यूजिक का काम बंद कर देना चाहिए। 1987 में किशोर दा के जाने के बाद काम में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। फिर डैडी ने मुझे कहा कि किशोर मामा का आशीर्वाद तुम्हारे साथ हमेशा रहेगा, काम मत छोड़ो। तब 1991 में शब्बीर कुमार ने मेरा गाना 'गोरी हैं कलाइयां' गाया और वो सुपरहिट हुआ। फिर कुमार सानू ने 'जिंदगी एक जुआ' में मेरे लिए गाना गाया।"

know interesting facts about the singer bappi lahiri,bappi lahiri death

सोने के शौकीन थे बप्पी दा

सालों से हिंदी सिनेमा को चार्टबस्टर गाने देते आए बप्पी दा अपने अलग तरह के लुक और सोने के शौकीन होने के लिए भी पहचाने जाते थे। बप्पी लहरी का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में सोने की चैनों से भरी शख्सियत दिखती है।

बप्पी दा ने एक पुराने इंटरव्यू में कलाई, उंगलियों और गले में सोने की मोटी ज्वेलरी पहनने का कारण बताया था। बप्पी अमेरिकन रॉक स्टार एल्विस प्रेसली के बड़े प्रशंसक थे। एल्विस अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सोने की चेन पहना करते थे। एल्विस को ही देखकर बप्पी दा ने प्रेरणा ली थी कि जब वो कामयाब हो जाएंगे तो अपनी एक अलग छवि बनाएंगे। कामयाब होकर बप्पी दा ने सोना पहना, जिससे उन्हें इंडिया का गोल्ड मैन तक कहा जाने लगा। इसी के साथ सिंगर ने बताया कि वो सोने को अपने लिए लकी मानते हैं।

डिस्को डांसर सिंगर बप्पी दा ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में दावेदारी पेश की थी। नामांकन के दौरान सिंगर ने अपनी कुल संपत्ति और सोना-चांदी का ब्यौरा दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है। ये विवरण उन्होंने 6 साल पहले दिया था। फिलहाल सोने का भाव 51,000 रुपए है, जिसके अनुसार बप्पी दा के पास लगभग 40 लाख रुपए का सोना- चांदी मौजूद है। कुल संपत्ति की बात करें तो बप्पी दा 20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे।

बप्पी दा की ही तरह उनकी पत्नी चित्रानी लहरी भी सोने और डायमंड की शौकीन हैं। 2014 में उन्होंने दावेदारी भरते हुए बताया कि उनके पास बप्पी दा से भी ज्यादा 967 ग्राम सोना, 8.9 किलो चांदी और 4 लाख रुपए के हीरे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो