Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐसे रखा गया राहुल-अथिया की बेटी का नाम ‘इवारा’, ‘कांतारा 2’ की शूटिंग के दौरान जूनियर आर्टिस्ट की मौत

भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के घर में मार्च में जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ। कपल के घर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 8:49:31

2 News : ऐसे रखा गया राहुल-अथिया की बेटी का नाम ‘इवारा’, ‘कांतारा 2’ की शूटिंग के दौरान जूनियर आर्टिस्ट की मौत

भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के घर में मार्च में जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ। कपल के घर में नन्हीं परी की किलकारियां गूंज उठीं। राहुल और अथिया ने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली झलक दिखाकर उसका नाम भी रिवील किया। उन्होंने अपनी क्यूट सी बिटिया का नाम 'इवारा' रखा। यह नाम रखने के पीछे एक दिलचस्प किस्सा है, जिसका खुलासा राहुल ने किया। राहुल ने एक इवेंट के दौरान कहा कि मैं कुछ देख रहा था तभी मेरी नजर इस नाम पर पड़ी। ऐसा नहीं था कि हमने बहुत सारी बुक्स देखीं या फिर कुछ ढूंढ रहे थे। हमने सिर्फ उन बच्चों के नाम वाली बुक्स को देखा, जो हमारे कुछ क्लोज फ्रेंड्स ने हमें दी थी।

तभी कहीं किसी जगह इस नाम पर मेरी नजर पड़ी और मैंने 'इवारा' नाम का मतलब गूगल पर देखा। इस नाम का अर्थ जानने के बाद यह नाम मुझे इतना पसंद आया कि मुझे इस नाम से प्यार ही हो गया। लेकिन बेटी का नाम 'इवारा' रखने के लिए मुझे अथिया को थोड़ा मनाना पड़ा। लेकिन ये नाम हम दोनों के पैरेंट्स को बहुत पसंद आया। फिर बाद में अथिया भी मान गई और उसे भी ये नाम पसंद आ गया। बता दें कि इवारा के जन्म के बाद कपल ने बेटी की पहली फोटो शेयर करने के साथ उसका नाम रिवील कर फैंस को सरप्राइज दिया था।

फोटो में राहुल बेटी को बाहों में थामे हुए थे और पास में खड़ी अथिया बड़े प्यार से बेटी को निहार रही थीं। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि Evaarah/इवारा ~ Gift of God. उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद राहुल और अथिया ने साल 2023 में शादी की थी। अथिया ने अपने पिता सुनील शेट्टी के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को करिअर बनाया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर, राहुल इस समय आईपीएल 18 खेलने में बिजी हैं। वे इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य हैं।
kl rahul,cricketer kl rahul,athiya shetty,actress athiya shetty,athiya rahul,evaarah,kantara 2 movie,kantara chapter 1,rishab shetty,mf kapil,mf kapil death नदी में डूबे जूनियर आर्टिस्ट एम.एफ.कपिल, रुकी ‘कांतारा 2’ की शुटिंग

साउथ इंडियन एक्टर ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ यानी ‘कांतारा 2’ को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। इस बीच फिल्म की शूटिंग को 32 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट एम.एफ. कपिल की अचानक मौत के चलते रोक दिया गया है। केरल से ताल्लुक रखने वाले कपिल मंगलवार (6 मई) दोपहर कोल्लूर की सौपर्णिका नदी में दोपहर के भोजन के बाद नहाने गए थे। वहां उन्हें तेज बहाव बहा ले गया और बचाव अभियान के बावजूद शाम को उनका शव बरामद हुआ।

स्थानीय पुलिस स्टेशन कोल्लूर में इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन कपिल की जान बचाई नहीं जा सकी। फिल्म यूनिट, फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने कपिल को सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि दी है। सभी इस हादसे से बहुत दुखी हैं और सेट पर मातम पसरा है। इससे पहले भी फिल्म की टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ दिनों पहले जूनियर आर्टिस्ट्स को लेकर जा रही बस पलट गई थी।

हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था। उससे पहले तेज आंधी और बारिश से महंगा सेट खराब हो गया था। बता दें यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसके डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी हैं और प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स का है। फिल्म में ऋषभ के साथ जयराम, किशोर और जयसूर्या की अहम भूमिका है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका