न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-‘थलाइवी’ ने पहले दिन कितने कमाए, वाणी ने आगामी फिल्मों के लिए कहा, आरआरआर की रिलीज टली

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी शुक्रवार (10 सितंबर) को थिएटर्स में रिलीज की गई। फैंस और क्रिटिक्स ने तमिलनाडू की दिवंगत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 8:21:00

जानें-‘थलाइवी’ ने पहले दिन कितने कमाए, वाणी ने आगामी फिल्मों के लिए कहा, आरआरआर की रिलीज टली

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी शुक्रवार (10 सितंबर) को थिएटर्स में रिलीज की गई। फैंस और क्रिटिक्स ने तमिलनाडू की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जिंदगी पर आधारित इस मूवी को सराहा। इसके बावजूद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने बेहद धीमी रफ्तार से शुरुआत की। इसकी बड़ी वजह कोविड-19 की दहशत के कारण फिल्म को मल्टीप्लेक्सेस में रिलीज न करना रहा है। फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में ही पहुंची।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन कुल 25 लाख रुपए की कमाई की है। सभी भाषाओं से हुई कमाई को मिलाकर ये रकम 1.20 करोड़ रुपए बैठती है जोकि काफी कम है। इससे पहले अक्षय कुमार की बेलबॉटम को बढ़िया ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपए जुटाए थे। हालिया रिलीज मार्वेल की हॉलीवुड फिल्म शांग ची ने पहले दिन इन दोनों से ज्यादा कमाई की थी। यह थिएटर से 3.25 करोड़ रुपए का बिजनेस करने में सफल रही थी।

thalaivi movie,kangana ranaut,box office collection,vani kapoor,rrr,alia bhatt,shamshera,bollywood news in hindi

इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं वाणी

एक्ट्रेस वाणी कपूर हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम में नजर आई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। वाणी की दो फिल्में 'शमशेरा' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' भी रिलीज के लिए लाइन में हैं और अभिनेत्री का कहना है कि वे इनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

वाणी ने कहा कि मैं बस अपनी सभी फिल्मों के रिलीज होने, सिनेमाघरों के खुलने और 100 प्रतिशत दर्शकों के लिए उत्सुक हूं क्योंकि मुझे व्यक्तिगत रूप से भी ऐसा लगता है। मेरे पास अच्छी फिल्में हैं और मुझे अपनी फिल्में पसंद हैं और मैं बस उम्मीद कर रही हूं कि लोग उन्हें देखेंगे। मैं कोई दबाव नहीं लेने की कोशिश कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि ये फिल्में दर्शकों को पसंद आए। वाणी 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना और शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

thalaivi movie,kangana ranaut,box office collection,vani kapoor,rrr,alia bhatt,shamshera,bollywood news in hindi

आरआरआर की रिलीज डेट में इसलिए किया बदलाव

साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर स्टारर बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। राजामौली ने फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी कर बताया है कि उनकी ये फिल्म अक्टूबर 2021 तक सिल्वर स्क्रीन पर नहीं पहुंच पाएगी। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन करीब-करीब पूरा हो चुका है लेकिन जैसा कई लोग जानते हैं कि हम इसकी रिलीज को पोस्टपोंड कर रहे हैं। हालांकि हम एक नई रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं कर सकते क्योंकि थिएटर्स अनिश्चितकाल के लिए बंद हैं। जितना जल्दी हो सकेगा हम रिलीज डेट का ऐलान करेंगे जब दुनिया के बाजार पूरी तरह से खुल सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर