न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये है ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की पहले दिन की कमाई, शबाना के साथ लिपलॉक सीन पर बोले धर्मेन्द्र

सात साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 10:35:59

ये है ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की पहले दिन की कमाई, शबाना के साथ लिपलॉक सीन पर बोले धर्मेन्द्र

सात साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शुक्रवार (28 जुलाई) को सिनेमाघरों में पहुंच गई। फैंस में रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट की जोड़ी को लेकर जबरदस्त क्रेज था। ये दोनों इससे पहले ‘गली बॉय’ फिल्म में नजर आए थे और वह सुपरहिट रही थी। ‘रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी’ (RARKPK) की पहली दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। कह सकते हैं कि फिल्म की शुरुआत ठीक रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई की है। फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

अधिकृत आंकड़े आने पर इस राशि में थोड़ी घटत-बढ़त हो सकती है। 160 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म के लिए माना जा रहा है कि ये रनिवार और रविवार की छुट्टी यानी वीकेंड पर शानदार कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को देशभर में 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। इन्हें शादी के लिए कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। रणवीर ने एक पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा और आलिया ने एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका निभाई है।

box office collection,rocky and rani kii prem kahaani,dharmendra,shabana azmi,jaya bachchan,karan johar

सुर्खियां बटोर रहा है धर्मेन्द्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे गुजरे जमाने के दिग्गज कलाकार भी हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना का किसिंग सीन सुर्खियां बटोर रहा है। यह सरप्राइज एलिमेंट की तरह लोगों के सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। यह इंटीमेट सीन चर्चा में आ गया है। खुद धर्मेंद्र ने सीन के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है। लोगों को यह किसिंग सीन खटक रहा है। कई यूजर्स ने इस पर नेगेटिव रिएक्शन दिया है। एक ने लिखा, ''धर्मेंद्र और शबानाजी का लिपलॉक कुछ ऐसा था, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी और मैं हैरान था।"

दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ''फिल्म #ShabanaAzmi, #Dharmendra के जरिये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सपोर्ट करती है। ये किस तरह की फैमिली फिल्म है, जहां #AliaBhatt और #RanveerSingh हर पांच मिनट में किस करते हैं।'' 87 साल के धर्मेन्द्र ने किसिंग सीन से जुड़े एक आर्टिकल की क्लिपिंग शेयर करते हुए यूजर्स को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, ''दोस्तों, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी...फिल्म को जरूर देखें...और बताएं...आपका धरम अपने किरदार में कितना सफल रहा...इस उम्र में...।''

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका