न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ ने एक साथ की 100 क्लब के करोड़ में एंट्री, यह फिल्म भी कर रही बढ़िया प्रदर्शन

इस साल की मच अवेटेड दो बड़ी मूवी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 1:28:17

‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ ने एक साथ की 100 क्लब के करोड़ में एंट्री, यह फिल्म भी कर रही बढ़िया प्रदर्शन

इस साल की मच अवेटेड दो बड़ी मूवी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों अलग-अलग जोनर की फिल्में हैं और फैंस इन पर भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। खास बात ये है कि ये दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ अपना असर छोड़ने में सफल रही हैं। पहले लग रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर 2 बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से किसी न किसी फिल्म को नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन यह धारणा गलत साबित हुई। दोनों ही फिल्मों ने एक साथ तीसरे ही दिन 100 करोड़ के विशिष्ट क्लब में एंट्री कर ली।

चलिए अब बात करते हैं एक्शन पैक्ड मूवी ‘सिंघम अगेन’ की। इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ सहित कई दिग्गज सितारे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ‘सिंघम अगेन’ ने रविवार (3 नवंबर) को भारत में 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 121.00 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

दूसरी ओर, ‘भूल भुलैया 3’ ने भी कमाल किया। उसने रविवार को 35.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। उसका टोटल कलेक्शन 106 करोड़ रुपए हो गया है। 'भूल भुलैया 3' का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ‘रूह बाबा’ के किरदार में ‘मंजूलिका’ बनकर कमबैक करने वालीं विद्या बालन से भिड़ते दिख रहे हैं। तृप्ति डिमरी, कार्तिक के अपोजिट हैं। माधुरी दीक्षित का रोल दर्शकों को चौंका रहा है। देखना है कि अब दोनों फिल्में मंडे टेस्ट में पास होती है या नहीं।

singham again,ajay devgn,rohit shetty,ranveer singh,arjun kapoor,Kareena Kapoor,deepika padukone,bhool bhulaiyaa 3,kartik aaryan,tripti dimri,vidya balan,amaran,sivakarthikeyan,sai pallavi

शिवकार्तिकेयन व साई पल्लवी की फिल्म ‘अमरन’ को भी पसंद कर रहे फैंस

इस बीच हाल ही रिलीज हुई साउथ इंडियन मूवी ‘अमरन’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक आर्मी ऑफिसर की कहानी ने 31 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक दी थी। यह फिल्म भी फैंस का दिल जीतने में सफल रही। 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के सामने भी ‘अमरन’ मजबूती से खड़ी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार को चौथे दिन 21.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

‘अमरन’ का नेट कलेक्शन 83.45 करोड़ रुपए हो गया है। इसकी तमिल में कुल ऑक्यूपेंसी 84.61 प्रतिशत रही। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन और साई पल्लवी उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। फिल्म को 130 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है।

इस बीच, सुपरस्टार रजनीकांत ने करीबी मित्र सुपरस्टार कमल हासन द्वारा निर्मित फिल्म 'अमरन' की टीम से मुलाकात की। इस मीटिंग में शिवकार्तिकेयन, निर्देशक राजकुमार पेरियासामी, छायाकार सीएच साई और निर्माता आर महेंद्रन ने भाग लिया, जिसमें रजनीकांत ने फिल्म और इसके निर्माताओं के प्रति अपना समर्थन जताया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री