न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : ‘कल्कि 2898 AD’ की धमाकेदार शुरुआत, ‘मुंज्या’ और ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई भी जानें

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' गुरुवार (27 जून) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 12:44:06

Box Office Collection : ‘कल्कि 2898 AD’ की धमाकेदार शुरुआत, ‘मुंज्या’ और ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई भी जानें

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' गुरुवार (27 जून) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसने थिएटर्स में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन 95 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक आंकड़े सामने आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।

फिल्म ने तेलुगु में सर्वाधिक 64.5 करोड़, हिंदी में 24 करोड़, तमिल में 4 करोड़, मलयालम में 2.29 करोड़ और कन्नड़ में 30 लाख रुपए का कारोबार किया। भारत में पहले दिन कमाई को देखते हुए यह फिल्म चौथे नंबर पर आ गई है। ‘आरआरआर’ (133 करोड़) पहले, ‘बाहुबली 2’ (121 करोड़) दूसरे, ‘केजीएफ 2’ (116 करोड़) तीसरे, ‘सालार’ (90.7 करोड़) पांचवें और ‘साहो’ (89 करोड़) छठे स्थान पर है। ‘कल्कि’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 180 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया।

ओपनिंग पर दुनियाभर में कमाई के मामले में ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 'KGF 2' (159 करोड़), 'सालार' (158 करोड़), 'लियो' (142.75 करोड़), 'साहो' (130 करोड़) और 'जवान' (129 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसे सीबीएफसी की ओर से यू/ए सर्टिफिकेशन दिया गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन की अवधि 3 घंटे 56 मिनट है।

kalki 2898 ad,prabhas,deepika padukone,amitabh bachchan,munjya,abhay verma,chandu champion,kartik aaryan,boxx office collection

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने छू लिया है 90 करोड़ का आंकड़ा, ‘चंदू चैंपियन’...

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म ‘मुंज्या’ अभी तक सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते 32.65 करोड़ रुपए बटोरे। फिल्म ने गुरुवार (27 जून) को 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया। आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 90.80 करोड़ रुपए हो गया है। ‘मुंज्या’ मराठी लोककथाओं पर आधारित फिल्म है और इसमें इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी को दर्शाया गया है।

मैडॉक फिल्म्स पूर्व में हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ भी बना चुकी है। दूसरी ओर, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे बैठने लगी है। 14 जून को रिलीज हुई फिल्म ने गुरुवार को 49 लाख रुपए की कमाई की। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 55.24 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने प्रोड्यूस किया है। कहानी रियल लाइफ हीरो मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता है। फिल्म में एक सैनिक, बॉक्सर, एथलीट, स्विमर और रेसलर के रूप में कार्तिक का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क