न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने पहले दिन की इतनी कमाई, ‘वेट्टैयन’ व ‘देवरा’ का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

शुक्रवार (11 अक्टूबर) को 2 मच अवेटेड फिल्में 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दोनों फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Oct 2024 12:39:09

'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने पहले दिन की इतनी कमाई, ‘वेट्टैयन’ व ‘देवरा’ का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

शुक्रवार (11 अक्टूबर) को 2 मच अवेटेड फिल्में 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दोनों फिल्मों को दर्शकों व समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पोंस मिला। अब इन फिल्मों के पहले दिन की कमाई के आंकडे सामने आ गए हैं। पहले बात करते हैं आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मूवी ‘जिगरा’ की। फिल्म उम्मीद के मुकाबले कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इसने 4.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली।

'जिगरा' में ‘सत्या’ (आलिया) और उसके भाई ‘अंकुर’ (वेदांग) की कहानी दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि कैसे एक हादसे के बाद आलिया भाई के लिए एक ऐसा सुरक्षा कवच बन जाती है, जिसे भेद पाना असंभव है। वासन बाला के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का बजट 90 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ‘जिगरा’ एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें आलिया ने कई खतरनाक स्टंट किए हैं। इसका ट्रेलर देखने के बाद लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।

अब नजर डालते हैं राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की मूवी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पर। इसने 5 करोड़ रुपए के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ शुरुआत ली। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए है। कहानी ‘विक्की’ (राजकुमार) और ‘विद्या’ (तृप्ति) पर आधारित है, जो अपनी शादी के बाद पहली रात को यादगार बनाने के लिए वीडियो बनाते हैं, लेकिन उसकी क्लिप खो जाती है।

फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है। फिल्म के लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य हैं। मूवी टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। माना जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों की कमाई वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर बढ़ सकती है।

jigra,vicky vidya ka woh wala video,vettaiyan,devara part 1,alia bhatt,vedang raina,rajkummar rao,tripti dimri,rajinikanth,amitabh bachchan,junior ntr

रजनीकांत-अमिताभ की फिल्म ‘वेट्टैयन’ की कमाई में दूसरे दिन आई गिरावट

अब हम देखेंगे गुरुवार (10 अक्टूबर) को रिलीज हुई दो सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' का हाल। इसकी कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। पहले दिन फिल्म ने 31.7 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि शुक्रवार को इसमें गिरावट देखी गई। फिल्म ने 23.8 करोड़ रुपए ही बटोरे। दोनों दिनों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का टोटल घरेलू कलेक्शन 55.5 करोड़ रुपए हुआ। इसमें सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी 58.53% तमिल भाषा में रही।

तेलुगु में 28.06% और हिंदी में 10.27% ऑक्यूपेंसी रही। ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत और अमिताभ की जोड़ी दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब रही है। लगभग 30 सालों बाद दोनों अभिनेताओं को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना सिनेमा लवर्स के लिए एक अलग ही अनुभव है। फिल्म में राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, ऋतिका सिंह, फहद फासिल जैसे कलाकार भी हैं।

दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर व सैफ अली खान की मूवी 'देवरा' शुक्रवार को महज 2.65 करोड़ रुपए बटोर पाई। 'देवरा' का टोटल कलेक्श न घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों में 263.50 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि वर्ल्डघवाइड इसने 387 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री